Amar Ujala Ltd

09/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/31/2026 22:17

जीडीपी: पीएम मोदी बोले- दुनिया संकटों से घिरी, फिर भी भारत ने हासिल की 7.8% विकास दर; आत्मनिर्भर बनना जरूरी

{"_id":"6a964b551e82f52e4f0fbb19","slug":"pm-modi-hails-india-7-8-growth-rate-amid-global-crises-says-self-reliant-india-is-essential-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीपी: पीएम मोदी बोले- दुनिया संकटों से घिरी, फिर भी भारत ने हासिल की 7.8% विकास दर; आत्मनिर्भर बनना जरूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}

जीडीपी: पीएम मोदी बोले- दुनिया संकटों से घिरी, फिर भी भारत ने हासिल की 7.8% विकास दर; आत्मनिर्भर बनना जरूरी

Tue, 01 Sep 2026 09:20 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 01 Sep 2026 09:20 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर कर भारत की 7.8% विकास दर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए आत्मनिर्भर भारत जरूरी है।

विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala Graphics
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर पर देशवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि देश के सामूहिक सामर्थ्य, संकल्प और मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के कई हिस्से संघर्ष और संकट से जूझ रहे हैं। अलग-अलग जगहों से युद्ध की खबरें सामने आ रही हैं और वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियां बनी हुई हैं। इसके साथ ही सप्लाई चेन भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने विकास दर को लेकर क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर देश के लिए खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत का आर्थिक प्रदर्शन महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कई जगहों से युद्ध की खबरें आ रही हैं। वैश्विक स्तर पर संकट बने हुए हैं और सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर के बाद से दुनिया में स्थिरता की स्थिति पूरी तरह नहीं बन पाई है, लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

विपक्ष पर पीएम मोदी ने क्या निशाना साधा?

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश के भीतर कुछ लोग निराशा फैलाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए भारत ने 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की है। पीएम मोदी ने कहा कि अब इस रफ्तार को बनाए रखने के साथ देश को आगे भी बढ़ाना है। इसके लिए उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को जरूरी बताया।

'वोकल फॉर लोकल' पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने विदेशों में शादी करने जैसी प्रवृत्तियों से बचने की बात भी कही। पीएम मोदी ने कहा कि अगर जरूरत न हो तो सोना खरीदने से भी बचना चाहिए। उनका कहना था कि देश जितना अधिक स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देगा, उतना ही मजबूत बनेगा।

विकसित भारत को लेकर पीएम मोदी ने क्या संकल्प दिलाया?

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक देश अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपने में सफल होगा। उन्होंने देशवासियों से विकास की इस यात्रा में पूरी ताकत से योगदान देने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश की नीतियां सही दिशा में हैं और सरकार की नीयत साफ है। उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति को भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली ताकत बताया और देशवासियों से विकास के संकल्प को पूरा करने की अपील की।

Amar Ujala Ltd published this content on September 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 01, 2026 at 04:17 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]