Prime Minister’s Office of India

02/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/26/2026 11:33

प्रधानमंत्री ने इजरायल के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने इजरायल के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 26 FEB 2026 9:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यरुशलम में इजरायल के राष्ट्रपति, महामहिम श्री इसाक हर्जोग से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने 2017 में अपनी इजरायल यात्रा और 2023 में दुबई में राष्ट्रपति हर्जोग के साथ हुई अपनी पिछली मुलाकातों को गर्मजोशी से याद किया। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-इजरायल संबंधों को "शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी" के स्तर तक ले जाना द्विपक्षीय संबंधों में एक नई शुरुआत है और यह दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और विशेष मित्रता को दर्शाता है। दोनों नेताओं ने व्यापार और प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं उद्यम, रक्षा और सुरक्षा तथा आतंकवाद-रोधी सहयोग के क्षेत्रों में जारी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। गाजा शांति योजना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता प्राप्त करने की पहल के साथ हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

दोनों देशों के साझा पर्यावरणीय मूल्यों को दर्शाते हुए एक विशेष पहल के तहत प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति हर्जोग और प्रथम महिला के साथ 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति भवन के उद्यान में एक पौधा रोपा।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति हर्जोग को उनकी गर्मजोशी और आतिथ्य सत्कार तथा भारत-इजरायल साझेदारी के प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

****

पीके/ केसी/ केजे


(रिलीज़ आईडी: 2233335) आगंतुक पटल : 13
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on February 26, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 26, 2026 at 17:33 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]