02/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/16/2026 03:36
भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बदलते परिदृश्य में एक प्रमुख वैश्विक स्वर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमओआईबी) ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में एक समर्पित पवेलियन स्थापित किया है। इसका उपयोग भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमताओं, स्टार्टअप की व्यापकता और जिम्मेदार एआई अपनाने के लिए नीति-आधारित दृष्टिकोण को उजागर करने के लिए किया जा रहा है।
यह पैवेलियन, जिसमें वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर स्थित है, एक मीडिया और संवादaस्थल के रूप में डिजाइन किया गया है जहां नीति निर्माता, स्टार्टअप, क्रियेटर्स और उद्योगपति इस बात पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होने के लिए तैयार हैं कि एआई को भारत की विकासात्मक प्राथमिकताओं, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी विचारों के साथ कैसे जोड़ा जा सकता है।
इस पहल से परिचित अधिकारियों ने कहा कि इस पवेलियन का उद्देश्य भारत के एआई इकोसिस्टम को न केवल वैश्विक प्रौद्योगिकी के उपभोक्ता के रूप में, बल्कि स्वदेशी, विस्तार योग्य और सामाजिक रूप से प्रासंगिक एआई समाधानों के क्रियेटर्स के रूप में प्रस्तुत करना है ।
भारतीय एआई नवाचार को बढ़ावा देने वाला एक मंच
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पवेलियन स्वास्थ्य सेवा, मीडिया, कंटेंट, शासन और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत भारतीय स्टार्टअप और उद्यमियों को प्रमुखता प्रदान करता है। चुनिंदा वार्तालापों और संस्थापकों के नेतृत्व में होने वाली चर्चाओं के माध्यम से, यह पवेलियन घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए एआई उत्पाद विकसित करने वाली भारतीय कंपनियों को पहचान दिलाने का प्रयास करता है।
एक अधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय एआई नवाचार को वैश्विक स्तर पर देखा, समझा और प्रासंगिक बनाया जाए। यह पवेलियन स्टार्टअप्स और नीति निर्माताओं, निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है।
पैवेलियन के कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर है, जहां संरचित पैनल चर्चाओं, अनौपचारिक विचार-विमर्श और स्टार्टअप प्रदर्शनियों की एक श्रृंखला आयोजित की जाती है। सभी सत्रों का सीधा प्रसारण प्रसार भारती के डिजिटल प्लेटफॉर्म वेव्स ओटीटी पर किया जा रहा है, जिससे शिखर सम्मेलन स्थल से बाहर के दर्शकों तक भी इसकी पहुंच बढ़ जाती है।
योरस्टोरी स्टार्टअप-केंद्रित प्रोग्रामिंग का आयोजन करता है
पैवेलियन में स्टार्टअप और नवाचार से संबंधित चर्चा को योरस्टोरी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जो उभरते संस्थापकों, एआई में महिलाओं का नेतृत्व और भारत तथा श्रेणी-2 और श्रेणी-3 बाजारों के लिए समाधान विकसित करने वाली कंपनियों को उजागर करने के लिए शिखर सम्मेलन में कई सत्रों का संचालन कर रहा है।
संस्थापक और सीईओ श्रद्धा शर्मा एआई संप्रभुता, सामाजिक प्रभाव वाले स्टार्टअप और लाइव फाउंडर पिच सत्रों सहित कई चर्चाओं का संचालन कर रही हैं।
उद्योग जगत के जानकारों का कहना है कि सरकारी मंडप के अंदर स्टार्टअप-केंद्रित मीडिया प्लेटफॉर्म की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि भारत अपनी नवाचार गाथा को प्रस्तुत करने के तरीके में बदलाव ला रहा है - केवल नीतिगत संदेशों से हटकर संस्थापक-नेतृत्व वाली कहानियों की ओर बढ़ रहा है ।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पवेलियन के दैनिक कार्यक्रम
सोमवार, 16 फरवरी
निर्धारित उच्च स्तरीय कार्यक्रमों के कारण प्रवेश प्रतिबंधित है।
पैनल: आगामी स्टार्टअप्स का प्रदर्शन (सेट 1)
एंकर के नेतृत्व में तीन एआई स्टार्टअप के साथ बातचीत।
पैनल: आगामी स्टार्टअप्स का प्रदर्शन (सेट 2)
मंगलवार, 17 फरवरी
शासन, संप्रभुता और भारत की एआई नीति की दिशा पर फोकस।
फायरसाइड चैट: भारत का एआई का समय
श्रद्धा शर्मा द्वारा भारतीय सूचना मंत्रालय के सचिव से भारत में एआई के क्षेत्र में हो रही प्रगति को बनाए रखने के विषय पर बातचीत।
दोपहर 1:00 बजे - दोपहर 1:40 बजे
पैनल: एआई और संप्रभुता
राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा नियंत्रण और स्वदेशी एआई विकास पर चर्चा।
फायरसाइड चैट: कुकू एफएम
संस्थापक लाल चंद बिसु द्वारा स्थानीय भाषा के कंटेंट और एआई-संचालित वितरण पर चर्चा।
भूमि पेडनेकर के साथ फायरसाइड चैट
सिनेमा, वकालत और उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा।
बुधवार, 18 फरवरी
समावेशिता और संस्थापकों की भागीदारी पर स्पॉट लाइट।
पैनल: आगामी स्टार्टअप्स का प्रदर्शन (सेट 3)
पैनल: एआई में महिलाएं
महिला संस्थापक और उद्योग जगत की नेता नेतृत्व और नवाचार पर चर्चा करती हैं।
स्टार्टअप्स लाइव विद एसएस
संस्थापकों द्वारा दिए जाने वाले दो मिनट के संक्षिप्त भाषण।
गुरुवार, 19 फरवरी
शुक्रवार, 20 फरवरी
प्रभाव और भारत-केंद्रित नवाचार पर समापन फोकस।
पैनल: सामाजिक प्रभाव पैदा करने वाले एआई स्टार्टअप
पैनल: भारत का अवसर
भारत के दूसरे और तीसरे श्रेणी के आर्थिक केंद्रों की एआई समाधान विकसित करती स्टार्टअप कंपनियां।
पैनल: आगामी स्टार्टअप्स का प्रदर्शन (सेट 4)
वैश्विक एआई वार्ता के लिए भारत की स्थिति
अधिकारियों ने कहा कि पवेलियन का व्यापक उद्देश्य स्थानीय संदर्भ को बनाए रखते हुए भारतीय कंपनियों को वैश्विक एआई चर्चाओं के साथ जोड़ना है, जिससे स्टार्टअप शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय हितधारकों, निवेशकों और सरकारों के साथ जुड़ सकें।
स्टार्टअप्स, क्रियेटर्स और नीति निर्माताओं को एक छत के नीचे लाकर, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पवेलियन का उद्देश्य भारत के एआई विजन को दृश्यमान, बाजार के लिए तैयार क्षमताओं में बदलना है, जिससे वैश्विक एआई इकोसिस्टम में बड़ी भूमिका निभाने की भारत की आकांक्षा को बल मिलेगा।
जैसे-जैसे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 आगे बढ़ रहा है, यह पवेलियन इस बात की झलक दिखाता है कि भारत एआई को अपने तरीके से कैसे आकार देने, नियंत्रित करने और उसका विस्तार करने का इरादा रखता है ।
***
पीके/केसी/एचएन/एनजे