Amar Ujala Ltd

08/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/26/2026 17:40

बिल गेट्स की चेतावनी: एआई से नौकरियों और मानव जीवन को गंभीर खतरा, कहा- जोखिम को कम आंक रहीं टेक कंपनियां

{"_id":"6a8f7688bf037b564f06c6c6","slug":"bill-gates-ai-threat-jobs-human-life-global-regulation-china-xi-jinping-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल गेट्स की चेतावनी: एआई से नौकरियों और मानव जीवन को गंभीर खतरा, कहा- जोखिम को कम आंक रहीं टेक कंपनियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

बिल गेट्स की चेतावनी: एआई से नौकरियों और मानव जीवन को गंभीर खतरा, कहा- जोखिम को कम आंक रहीं टेक कंपनियां

Thu, 27 Aug 2026 04:58 AM IST
Devesh Tripathi कैरेन वाइज, द न्यूयॉर्क टाइम्स, सैन फ्रांसिस्को
कैरेन वाइज, द न्यूयॉर्क टाइम्स, सैन फ्रांसिस्को Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 27 Aug 2026 04:58 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के तेजी से बढ़ते प्रभाव को लेकर वैश्विक स्तर पर सावधानी बरतने की अपील की है। उनका मानना है कि तकनीक के विकास के साथ रोजगार, साइबर सुरक्षा और मानव जीवन से जुड़े जोखिम भी बढ़ रहे हैं। गेट्स ने देशों के बीच ऐसी व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया है, जिससे एआई के संभावित दुरुपयोग पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
टेक दिग्गज बिल गेट्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एआई से जुड़े खतरों पर चेताया है कि यह तकनीक नौकरियों और मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा, इससे तुरंत निपटना दुनिया की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। टेक उद्योग जानबूझकर इन खतरों को कम आंक रहा, क्योंकि इसमें बहुत पैसा दांव पर लगा है। चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलकर वे वैश्विक नीति सुझाएंगे।
विज्ञापन

बिल गेट्स ने कहा, जो लोग निजी तौर पर समझते हैं कि यह तकनीक कितनी सक्षम होती जा रही है, वे बेहद चिंतित हैं, पर कोई इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने को तैयार नहीं क्योंकि इससे अगले निवेश दौर पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की योजना
एक समाचार एजेंसी को गेट्स ने बताया कि वे साल के अंत में शी जिनपिंग से मिलने के इच्छुक हैं, ताकि एआई के बढ़ते खतरों को कम करने को वैश्विक प्रयासों का प्रस्ताव रख सकें। उन्होंने कहा, अमेरिका पहले खतरनाक एआई मॉडलों पर प्रतिबंध की पहल करे, तो चीन इसका अनुसरण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई हमले की निगरानी रखें देश
गेट्स ने प्रस्ताव रखा कि देशों को एआई के जैविक-हमले या अणु बनाने की क्षमता पर निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने एआई प्रबंधन के लिए नए संगठन की मांग की, जो परमाणु-निरीक्षण व्यवस्था, विमानन नियमों व ओजोन परत संरक्षण समझौतों जैसे तत्वों पर आधारित हो।

हैकिंग की घटनाएं दिमाग हिला देने वाली
गेट्स चिंतित हैं कि एआई नौकरियां छीन रहा और यूजरों को मनोवैज्ञानिक रूप से जकड़ रहा है। गेट्स ने उस घटना का जिक्र किया, जिसमें ओपनएआई, एंथ्रोपिक व मेटा प्लेटफॉर्म्स की तकनीक ने साइबर-सुरक्षा परीक्षणों में वास्तविक दुनिया की वेबसाइटों को हैक कर दिया। यह घटनाएं लोगों का दिमाग हिला देने वाली हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on August 27, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 26, 2026 at 23:40 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]