Amar Ujala Ltd

10/08/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/07/2026 21:27

नाना पाटेकर: क्या मनीषा कोइराला से प्यार करते थे अभिनेता? अफवाहों पर 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने तोड़ी चुप्पी

{"_id":"6aaa3a8be6ff1705550d9bcf","slug":"agni-sakshi-movie-writer-ranbir-pushp-reaction-on-nana-patekar-manisha-koirala-romance-rumours-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर: क्या मनीषा कोइराला से प्यार करते थे अभिनेता? अफवाहों पर 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}

नाना पाटेकर: क्या मनीषा कोइराला से प्यार करते थे अभिनेता? अफवाहों पर 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 08 Oct 2026 08:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 08 Oct 2026 08:33 AM IST
सार

Nana Patekar Manisha Koirala: 90 के दशक में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के अफेयर की रूमर्स ने जोर पकड़ा था। उस दौर में दोनों के रिश्तों को लेकर हुई चर्चाओं पर हाल ही में फिल्म 'अग्नि साक्षी' के राइटर रणबीर पुष्प ने बात की।

विज्ञापन
नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला
  • 2
    • Link Copied

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को 75 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपने करियर में नाना के नाम कुछ चुनिंदा अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया जिनमें से एक थीं मनीषा कोइराला।

विज्ञापन

क्या नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला का अफेयर था?
सिनेमा जगत में 90 के दशक के प्यार और इश्क के चर्चे जब होते हैं तो इन दोनों के रिश्ते पर भी लोग अक्सर सवाल पूछ बैठते हैं। नाना और मनीषा के लव रूमर्स काफी रहे। हाल ही में इस सवाल पर राइटर रणबीर पुष्प ने दोनों के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी थी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: नाना पाटेकर: कैसे विश्वनाथ से नाना बने अभिनेता, मात्र 750 रुपये में की थी शादी; पढ़ें किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
'अग्नि साक्षी' में नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला - फोटो : साभार@imdb

कैसी थी नाना-मनीषा की बॉन्डिंग?
फिल्म 'अग्नि साक्षी' के राइटर रणबीर पुष्प ने कहा था कि नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के बीच अच्छी दोस्ती थी और सेट पर उनकी आपसी समझ बहुत मजबूत थी। हालांकि, रोमांस की रूमर्स पर रणबीर ने कहा कि उन्होंने कभी भी उनके रिश्ते को रोमांटिक नजरिए से नहीं देखा, भले ही बाद में इस तरह की अफवाहें खूब रहीं।
रणबीर ने दोनों कलाकारों के बीच की बॉन्डिंग को याद करते हुए कहा है कि साथ काम करते समय वे काफी करीब थे। उनके बीच अच्छी समझ थी, हालांकि उन्होंने कभी भी इसे रोमांटिक रिश्ते के तौर पर नहीं देखा।

यह खबर भी पढ़ें: नाना पाटेकर: रंगमंच से बॉलीवुड तक... शानदार रहा अभिनेता का सफर; 'गमन' से 'वेलकम' तक इन फिल्मों में किया काम

'अग्नि साक्षी' में नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला - फोटो : साभार@imdb

क्या दोनों के बीच था प्यार?
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में रणबीर ने यह स्वीकार किया कि नाना पाटेकर और मनीषा के बीच करीबी रिश्ता था। दोनों एक्टर्स के बारे में बात करते हुए राइटर ने कहा, 'हां, ऐसा हुआ था। अब इसे रोमांस कहें या दोस्ती, यह तो भगवान ही जाने। लेकिन दोनों करीब थे। उनके बीच अच्छी समझ थी। वे सीन पर चर्चा करके काम करते थे और उनकी परफॉर्मेंस स्क्रीन पर दिखती थी'।

यह खबर भी पढ़ें: नाना पाटेकर: जब सच में एक्ट्रेस को मार दिया था थप्पड़, रिएक्शन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; पढ़ें किस्सा

क्या दोस्ती से आगे बढ़ी थी बात?
होस्ट ने रणबीर से पूछा कि क्या उनकी दोस्ती गहरी थी? उस पर उन्होंने जवाब दिया, 'बिल्कुल थी'। इसके बाद बातचीत इस बात पर मुड़ी कि क्या रणबीर को कभी ऐसा लगा कि नाना और मनीषा के बीच की केमिस्ट्री दोस्ती से कहीं ज्यादा थी?
रणबीर ने कहा, 'नहीं, कभी नहीं। मैंने उस तरीके से कभी सोचा नहीं। दोस्ती और अंडरस्टैंडिंग थी। वे सीन डिस्कस करते थे। इससे ज्यादा ख्याल भी नहीं आया मुझे कभी। बाद में सुनने में आया, पेपर्स में ये बातें आईं, पढ़ने को भी मिला, पर मैंने कभी वैसा महसूस नहीं किया'।

बोले- 'मैंने कभी गौर नहीं किया'
रणबीर ने यह भी बताया कि सेट पर उनका पूरा ध्यान मुख्य रूप से अपने काम पर ही होता था और उन्होंने एक्टर्स के बीच के आपसी रिश्तों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रणबीर के मुताबिक, 'ज्यादा मेरा काम से मतलब होता था। काम दिया, चला गया और फिर आ गया। थोड़ी देर रुके, शूटिंग देखी'।
पार्थो घोष निर्देशित फिल्म 'अग्नि साक्षी' साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर मुख्य भूमिकाओं में थे। वर्षों से नाना और मनीषा के कथित रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, रणबीर का हालिया बयान इन दोनों एक्टर्स के साथ काम करने के उनके अपने अनुभव पर आधारित हैं। उनके बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं करता है।

Amar Ujala Ltd published this content on October 08, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 08, 2026 at 03:28 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]