Amar Ujala Ltd

08/08/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/08/2026 11:05

'छात्रों की आंखों में दर्द और तकलीफ देखी', विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा; इस चीज ने किया प्रभावित

{"_id":"6a775e08a62145b2bd0e6beb","slug":"piyush-mishra-joins-jpsc-jscc-protest-in-ranchi-sings-aarambh-hai-prachand-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'छात्रों की आंखों में दर्द और तकलीफ देखी', विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा; इस चीज ने किया प्रभावित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}

'छात्रों की आंखों में दर्द और तकलीफ देखी', विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा; इस चीज ने किया प्रभावित

Sat, 08 Aug 2026 10:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 08 Aug 2026 10:25 PM IST
सार

Piyush Mishra: झारखंड में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन में एक्टर पीयूष मिश्रा शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया है कि छात्रों की किस चीज ने उनको सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

विज्ञापन
पियूष मिश्रा - फोटो : एक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

दिल्ली के बाद झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। यहां जेपीएससी-जेएसएससी उम्मीदवार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में अभिनेता पीयूष मिश्रा भी शामिल हुए। उनके मुताबिक छात्रों के दर्द और तकलीफ को देखकर उनका दिल भर आया और वे उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़े होना चाहते थे।
विज्ञापन
छात्रों के देखे आंसू
एक्टर और सिंगर विरोध स्थल पर पहुंचे और छात्रों के साथ जुड़ने के अपने फैसले के बारे में बात की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं किसी और वजह से समर्थन देने नहीं आया। मैंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे। मैंने उनकी आखों में दर्द और तकलीफ देखी और उनके आंसू देखे। मेरे लिए इतना ही काफी था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
पियूष मिश्रा - फोटो : एक्स
युवाओं के लिए गए पियूष मिश्रा
मिश्रा ने युवाओं के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की और कहा कि वे प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए जो कुछ भी संभव हो, करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे युवा पसंद हैं। मैं आपके लिए गाता हूं और आपके लिए एक्टिंग करता हूं, इसलिए मैं यहां आया। इसके अलावा, हमने खाना, तिरपाल और जो भी आर्थिक मदद हम दे सकते थे, उसके रूप में सहायता पहले ही दी है। हम अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ कर रहे हैं।'
विज्ञापन
पियूष मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
छात्रों की क्या है मांग?
यह ताजा प्रदर्शन रांची में जेपीएससी-जेएसएससी उम्मीदवारों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच हो रहा है, जो परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों और बदलावों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on August 08, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 08, 2026 at 17:05 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]