07/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/27/2026 16:29
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंउत्तर प्रदेश में सोमवार को मानसून दोबारा सक्रिय हुआ। तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सबसे अधिक 42 मिमी बारिश इटावा में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 28.6 मिमी और हमीरपुर में 28 मिमी वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत सात जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 61 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून ट्रफ के दोबारा उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से मंगलवार से 30 जुलाई तक तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, तखीमपुर खीरी, शामली, मेरठ, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।