Amar Ujala Ltd

08/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/08/2026 22:29

Earthquake: महाराष्ट्र के नासिक में हल्के भूकंप के झटके; कई घरों में आई दरारें; कहां था केंद्र

{"_id":"6a77fd109853b5db1b0fe8c0","slug":"mild-earthquake-tremors-in-maharashtra-s-nashik-cracks-reported-in-houses-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: महाराष्ट्र के नासिक में हल्के भूकंप के झटके; कई घरों में आई दरारें; कहां था केंद्र?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Earthquake: महाराष्ट्र के नासिक में हल्के भूकंप के झटके; कई घरों में आई दरारें; कहां था केंद्र?

Sun, 09 Aug 2026 09:37 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Aug 2026 09:37 AM IST
सार

Earthquake: महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार रात और रविवार सुबह 4.3 और 3.3 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ इलाकों में घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और लोग डरकर बाहर निकल आए। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
earthquake भूकंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार और रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे जिले के कुछ इलाकों में घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कितनी तीव्रता का भूकंप आया?
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, शनिवार रात 10 बजे नासिक में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद रविवार सुबह 5:33 बजे 3.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन


कहां था भूकंप का केंद्र?
अधिकारियों के मुताबिक, भूकंपीय गतिविधि महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास हटगढ़ पर्वत श्रृंखला के नजदीक भानवाड़ इलाके में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके?
जिले के नासिक शहर, सुरगाणा, कलवण, देवला, चांदवड़, पेठ, दिंडोरी और निफाड़ तालुका के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में डर फैल गया और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दूध महंगा: 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम; जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

जिला प्रशासन ने क्या कहा?
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सुरगाणा तालुका के भादर और दिंडोरी तालुका के नानाशी गांव में कुछ घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इलाके में बांधों का भी निरीक्षण किया गया। लेकिन कहीं कोई नुकसान नहीं मिला।

जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने कहा, लोगों को डरना नहीं चाहिए। उन्हें किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए। हालांकि, सभी लोगों को सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा के जरूरी उपाय करने चाहिए। इससे पहले भी जिले में 25 से 28 जुलाई के बीच और 6 अगस्त को भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।
Amar Ujala Ltd published this content on August 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 09, 2026 at 04:29 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]