Amar Ujala Ltd

07/31/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/30/2026 18:46

आज के दिन: संसद में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, आईटीआर फाइल करने का आखिरी दिन

{"_id":"6a6b57907765f2a40a0d9eae","slug":"31-july-2026-major-events-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज के दिन: संसद में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, आईटीआर फाइल करने का आखिरी दिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

आज के दिन: संसद में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, आईटीआर फाइल करने का आखिरी दिन

Fri, 31 Jul 2026 06:01 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 31 Jul 2026 06:01 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 31 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

आज 31 जुलाई 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज संसद में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसके साथ ही आईटीआर दाखिल करने का आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक

संसद में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 1 बजे होगी। बता दें कि जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' हुई। यह बैठक लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किए जाने के एक दिन बाद हुई। पहली बार तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए और अब एनसीपीआई सांसद बन चुके नेता इस बैठक में चर्चा में शामिल हुए थे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआर दाखिल करने का आखिरी दिन

आईटीआर भरने की आखिरी तारीख शुक्रवार को है। अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है, तो जल्द कर लें। समय पर आईटीआर भरने से आपका टैक्स रिकॉर्ड सही रहता है, ज्यादा कटा हुआ टैक्स वापस (रिफंड) मिल सकता है और बाद में जुर्माने जैसी परेशानी से बचा जा सकता है। अगर आप तय समय तक आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं, तो बाद में भी रिटर्न दाखिल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए ₹5,000 तक का विलंब शुल्क देना पड़ सकता है। अगर कोई टैक्स बाकी है, तो उस पर ब्याज भी देना होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

एपीओ भर्ती-2025 में आरक्षण व्यवस्था पर सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित एपीओ भर्ती-2025 में आरक्षण व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। साथ ही आयोग की ओर से दाखिल पूरक शपथपत्र पर याचियों को प्रत्युत्तर शपथपत्र दाखिल करने के लिए समय दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने दिया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मियों का प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मी 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के समर्थन में शुक्रवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना आयोजित करेंगे। इस प्रदर्शन का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के प्रति एकजुटता जताना और मनोबल बढ़ाना है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, चलो संसद प्रदर्शन में 200 से अधिक पुलिसकर्मी व 65 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए थे और 15 से अधिक पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

गाड़ी मार्च, गांधी मार्च

नीट पेपर लीक के मुद्दे के बाद अब ई20 के खिलाफ भी प्रदर्शन किया जाएगा। तहसीन पूनावाला ने घोषणा की कि 'गाड़ी मार्च, गांधी मार्च' 31 जुलाई 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। यह मार्च नई दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होकर संसद मार्ग तक जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी नितिन गडकरी और हरदीप पुरी के कार्यालय और आवास के बाहर भी जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपनी कार और बाइक के साथ इस अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह "मेरी गाड़ी, मेरा अधिकार" और "मेरी बाइक, मेरी पसंद" का आंदोलन है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

Amar Ujala Ltd published this content on July 31, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 31, 2026 at 00:46 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]