Amar Ujala Ltd

09/28/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/27/2026 19:09

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को झटका: 1 अक्तूबर से 8% तक महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज, जानें क्या है कारण

{"_id":"6ab9b84270380170160c56a5","slug":"blow-to-customers-electronic-products-like-ac-tv-fridges-become-up-to-8-costlier-from-october-1-know-reason-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को झटका: 1 अक्तूबर से 8% तक महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज, जानें क्या है कारण?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को झटका: 1 अक्तूबर से 8% तक महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज, जानें क्या है कारण?

Mon, 28 Sep 2026 06:15 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 28 Sep 2026 06:15 AM IST
सार

त्योहारी सीजन से पहले एसी, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने की तैयारी में हैं। कंपनियां एक अक्तूबर से कीमतों में 3 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। एसी के दाम 5 से 8 फीसदी और टीवी, वॉशिंग मशीन व फ्रिज के दाम 3 से 4 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

विस्तार

त्योहारी सीजन से ठीक पहले आम लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। एसी, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान एक अक्तूबर से महंगे होने वाले हैं। कंपनियां कीमतों में 3 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


एसी के दाम 5 से 8 फीसदी तक बढ़ने की संभावना
एसी के दाम करीब पांच से आठ फीसदी, जबकि कुछ कंपनियां टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज के दाम तीन से चार फीसदी बढ़ा सकती हैं। यह इस साल तीसरी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, कुछ कंपनियां अभी बाजार की स्थिति का आकलन कर रही हैं।
विज्ञापन


महंगाई बढ़ने के 3 कारण
  • एल्युमिनियम, तांबा, स्टील और प्लास्टिक के दाम बढ़े।
  • माल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की लागत बढ़ी।
  • डॉलर मजबूत होने से आयातित सामान की लागत बढ़ी है।


ये भी पढ़ें: मलाल: कश्मीर की नाजिया को साल भर से इनाम का इंतजार, खोखो वर्ल्ड चैंपियन को 40 हजार नहीं दे पाई उमर सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाया कंपनियों का खर्च
ब्लू स्टार ने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण एसी और डीप फ्रीजर के दाम पहले ही पांच से आठ फीसदी बढ़ाए जा चुके हैं। हायर इंडिया के चेयरमैन एन.एस. सतीश बताते हैं कि तांबे का दाम पिछले साल के 8 से 9 हजार डॉलर प्रति टन से बढ़कर करीब 14,500 डॉलर हो गया है। एक एसी में 3 से 4 किलो तांबा लगता है। दाम बढ़ना स्वाभाविक है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 28, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 28, 2026 at 01:09 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]