Prime Minister’s Office of India

06/05/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/05/2026 12:25

प्रधानमंत्री ने दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 05 JUN 2026 10:41PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं, जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय विकास और राष्ट्रीय प्रगति को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट की एक सीरीज में जानकारी साझा करते हुए कहा:

"दमन में मिले इस विशेष स्वागत से मैं अभिभूत हूँ। एनडीए सरकार ने दमन और दीव के विकास के लिए महत्वपूर्ण संसाधन समर्पित किए हैं। विभिन्न परियोजनाओं ने यहाँ के लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया है।"

I am honoured by the special welcome in Daman. The NDA Government has devoted significant resources for the development of Daman and Diu. Various projects have improved the quality of life for the people. pic.twitter.com/iavFDcDvJS

- Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026

"मैं आज के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान स्वच्छता से जुड़े उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दमन के लोगों की सराहना करना चाहता हूँ। जब स्वच्छता को बढ़ावा मिलता है, तो इससे हेल्थकेयर से लेकर पर्यटन तक विभिन्न क्षेत्रों को गति मिलती है।

आज के कार्यक्रम की कुछ और झलकियाँ यहाँ दी गई हैं।"

I would like to compliment the people of Daman for the outstanding Swachhata related endeavours in the run-up to today's programme. When cleanliness is furthered, it boosts diverse sectors ranging from healthcare to tourism.

Here are some more glimpses from today's welcome. pic.twitter.com/3xpEj5v8Gy

- Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026

"वैश्विक संकट के इस दौर में 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से भारत खुद को संभाल भी रहा है और सबसे आगे रहने के उसके प्रयास सफल भी हो रहे हैं। देश की विकास गति को लेकर आज आए आंकड़े भी इसके गवाह हैं।"

वैश्विक संकट के इस दौर में 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से भारत खुद को संभाल भी रहा है और सबसे आगे रहने के उसके प्रयास सफल भी हो रहे हैं। देश की विकास गति को लेकर आज आए आंकड़े भी इसके गवाह हैं। pic.twitter.com/ZjCB0ikiuY

- Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026

"दादरा और नगर हवेली के साथ-साथ दमन और दीव में विकास की अनंत संभावनाएं हैं। यहां की जनता-जनार्दन प्रगति के जिस सपने को देख रही है, उसे साकार करने में हमारी सरकार निरंतर जुटी हुई है।"

दादरा और नगर हवेली के साथ-साथ दमन और दीव में विकास की अनंत संभावनाएं हैं। यहां की जनता-जनार्दन प्रगति के जिस सपने को देख रही है, उसे साकार करने में हमारी सरकार निरंतर जुटी हुई है। pic.twitter.com/zn87TdQE7z

- Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026

"नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के नतीजे इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि आयुष्मान भारत सहित हेल्थ सेक्टर की हमारी योजनाएं देशवासियों के बहुत काम आ रही हैं।"

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के नतीजे इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि आयुष्मान भारत सहित हेल्थ सेक्टर की हमारी योजनाएं देशवासियों के बहुत काम आ रही हैं। pic.twitter.com/aKQwD1mSSW

- Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026

"हमारी सरकार की कोशिश है कि देश के युवाओं को डिग्री के साथ-साथ सही दिशा भी मिले। इसलिए हर क्षेत्र में उन्हें नई अप्रोच के साथ ऐसे तैयार किया जा रहा है, ताकि लोकल टैलेंट के लिए ग्लोबल संभावनाएं भी बनें।"

हमारी सरकार की कोशिश है कि देश के युवाओं को डिग्री के साथ-साथ सही दिशा भी मिले। इसलिए हर क्षेत्र में उन्हें नई अप्रोच के साथ ऐसे तैयार किया जा रहा है, ताकि लोकल टैलेंट के लिए ग्लोबल संभावनाएं भी बनें। pic.twitter.com/S24I8MJPq1

- Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026

************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2269665) आगंतुक पटल : 13
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on June 05, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on June 05, 2026 at 18:25 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]