Amar Ujala Ltd

07/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/26/2026 00:16

CM योगी की बड़ी घोषणा: अब उच्च शिक्षा के शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, डेढ़ करोड़ तक का दुर्घटना बीमा

{"_id":"6a659de795f73b66bb092701","slug":"cm-yogi-launched-cashless-medical-and-accidental-insurance-scheme-for-higher-education-teachers-and-staff-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM योगी की बड़ी घोषणा: अब शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, डेढ़ करोड़ तक का दुर्घटना बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

CM योगी की बड़ी घोषणा: अब शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, डेढ़ करोड़ तक का दुर्घटना बीमा

Sun, 26 Jul 2026 11:11 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Jul 2026 11:11 AM IST
सार

CM Yogi in Agra: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के दो दिवसीय दाैरे के दूसरे दिन उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का तोहफा दिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम खंदारी कैंपस में मुख्यमंत्री ने इस योजना का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
  • 3
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को दोहरा तोहफा दिया। एक तरफ मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ किया। वहीं इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग ने पीएनबी के साथ एमओयू भी किया। इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों को डेढ़ करोड़ तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
विज्ञापन


पीएनबी के साथ हुए एमओयू के तहत शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 1.50 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 3 करोड़ तक का हवाई दुर्घटना बीमा, 60 हजार तक का अस्पताल नकद लाभ तथा 12 लाख तक का टर्म लाइफ बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विभाग इसके माध्यम से शिक्षकों व कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


वहीं सीएम कैशलेस चिकित्सा सुविधा में प्रदेश के विश्वविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में कार्यरत 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों व उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भी लाभ मिलेगा।

योजना के लागू होने के बाद पात्र शिक्षकों और उनके परिवारों को सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। कार्ड बनने के बाद पहले दिन से ही निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उपचार, दवाइयों और डिस्चार्ज तक का पूरा खर्च योजना के अंतर्गत वहन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर कार्ड वितरण किया जाएगा।

1900 से अधिक उपचार पैकेज मिलेगा
योजना में सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में 1900 से अधिक उपचार पैकेजों का लाभ मिलेगा। इनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग, जटिल सर्जरी सहित कई गंभीर बीमारियों का उपचार शामिल है। योजना का संचालन साचीज के माध्यम से किया जाएगा और आयुष्मान भारत की निर्धारित उपचार दरें लागू होंगी। इसके लिए पोर्टल सक्रिय कर शिक्षकों का पंजीकरण किया जा रहा है।
Amar Ujala Ltd published this content on July 26, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 26, 2026 at 06:16 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]