Amar Ujala Ltd

09/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/16/2026 12:20

सूडान में बड़ा हादसा: सोने की खदान ढहने से अब तक 82 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोगों की तलाश जारी

{"_id":"6aaa71ed8d3fbf99740c0228","slug":"sudan-gold-mine-collapse-more-than-60-person-killed-after-gold-mine-collapses-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूडान में बड़ा हादसा: सोने की खदान ढहने से अब तक 82 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोगों की तलाश जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

सूडान में बड़ा हादसा: सोने की खदान ढहने से अब तक 82 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोगों की तलाश जारी

Wed, 16 Sep 2026 11:48 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 16 Sep 2026 11:48 PM IST
सार

Sudan Gold Mine Collapse: सूडान के पश्चिम कोर्डोफान क्षेत्र में अल-जारा की सोने की खदान में हुए हादसे ने अनौपचारिक खनन व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार, सुरंगों के ढहने के बाद बड़ी संख्या में कामगार मलबे के नीचे फंस गए। बुधवार तक 82 शव निकाले जा चुके थे, जबकि कई लोगों का पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

सूडान के एक दूरदराज इलाके में सोने की एक अवैध खदान ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मुताबिक, बुधवार को बचावकर्मी सीमित उपकरणों के बीच मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बचे लोगों के मुताबिक, हादसा पश्चिम कोर्डोफान प्रांत के नुहुद शहर में स्थित अल-जारा सोने की खदान में हुआ। यह इलाका अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के नियंत्रण में है। आरएसएफ तीन साल से अधिक समय से सूडानी सेना के खिलाफ लड़ रहा है।आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने बताया कि बुधवार दोपहर तक बचावकर्मियों ने 82 शव बाहर निकाले थे। उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, "लेकिन दर्जनों लोग अब भी लापता हैं।"
विज्ञापन


नुहुद शहर में हुआ हादसा
यह हादसा वेस्ट कोर्डोफान प्रांत के नुहुद शहर स्थित अल-जारा सोने की खदान में हुआ। बचे लोगों के मुताबिक, खदान मंगलवार देर रात अचानक ढह गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- एच-1बी वीजा पर सख्ती: वेंस बोले- अमेरिकियों की नौकरियां नहीं छिनेंगी; काम के लिए देने होंगे एक करोड़ रुपये

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
चिकित्सा समूह के मुताबिक, खदान में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव दल मलबे के बीच जीवित बचे लोगों या फंसे हुए लोगों को तलाशने में जुटे हैं।

तीन साल से संघर्ष की चपेट में है सूडान
जिस इलाके में यह हादसा हुआ है, वह अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के नियंत्रण में है। RSF और सूडान की सेना के बीच तीन साल से अधिक समय से संघर्ष जारी है। खदान हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों के सामने मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचना बड़ी चुनौती बना हुआ है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 16, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 16, 2026 at 18:21 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]