10/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/01/2026 02:42
भाजपा के निशाने पर क्यों आए राहुल गांधी?: राजीव चंद्रशेखर का तंज- वे खुद को युवाओं का मसीहा और रक्षक मानते हैं
{"_id":"6abe18e070856e6d7b033cf7","slug":"bjp-target-rahul-gandhi-rajeev-chandrashekhar-slam-congress-over-unemployment-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के निशाने पर क्यों आए राहुल गांधी?: राजीव चंद्रशेखर का तंज- वे खुद को युवाओं का मसीहा और रक्षक मानते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के निशाने पर क्यों आए राहुल गांधी?: राजीव चंद्रशेखर का तंज- वे खुद को युवाओं का मसीहा और रक्षक मानते हैं
न्यूज डेस्क अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 Oct 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता और केरल से पार्टी विधायक राजीव चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए। राजीव चंद्रशेखर ने कहा, 'आज मैं आपके सामने राहुल गांधी की पिछले 12 साल की राजनीति को रखना चाहता हूं। वे दावा करते हैं कि देश का युवा असंतुष्ट है और वे खुद को युवाओं के अधिकारों का मसीहा और रक्षक मानते हैं, लेकिन जब साल 2014 में कांग्रेस पार्टी की सत्ता से विदाई हुई थी, उस वक्त कामकाजी आबादी के 70 फीसदी युवाओं के पास शिक्षा थी और न ही कोई हुनर।'
विज्ञापन
'राहुल गांधी के दावे बार-बार गलत साबित हो रहे'
भाजपा नेता ने कहा, 'वे आपको यह बताना भूल जाते हैं कि आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी कांग्रेस शासित राज्य-केरल-में है।' राहुल गांधी दावा करते हैं कि ईवीएम को सुनियोजित तरीके से हैक किया जाता है, लेकिन ये बात गलत साबित हुई। राहुल गांधी का दावा है कि लोकतंत्र की चोरी हो रही है, जो बात बार-बार गलत साबित हुई है।
विज्ञापन
'राहुल गांधी कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था खत्म हो चुकी है। जबकि 7.8% की दर से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। राहुल गांधी कहते हैं कि सरकार अदाणी और अंबानी के लिए काम करती है। जबकि अदाणी और अंबानी के सबसे बड़े दोस्त इन चार राज्यों के कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पुलवामा हमला सरकार ने चुनाव के लिए प्रायोजित किया था। उन्होंने कहा कि बालाकोट (एयरस्ट्राइक) हुआ ही नहीं!'
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Ltd published this content on October 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 01, 2026 at 08:42 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]