Amar Ujala Ltd

07/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/29/2026 07:48

अहमदाबाद विमान हादसा: एक साल बाद भी क्यों नहीं आई रिपोर्ट, सरकार ने दिया राज्यसभा में बताया ये कारण

{"_id":"6a6a032ad5ad6da0c00a4c9f","slug":"ahmedabad-plane-crash-why-has-the-final-investigation-report-still-not-been-released-government-in-rajya-sabha-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद विमान हादसा: एक साल बाद भी क्यों नहीं आई रिपोर्ट, सरकार ने दिया राज्यसभा में बताया ये कारण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

अहमदाबाद विमान हादसा: एक साल बाद भी क्यों नहीं आई रिपोर्ट, सरकार ने दिया राज्यसभा में बताया ये कारण

Wed, 29 Jul 2026 07:12 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 29 Jul 2026 07:12 PM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे को एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी अंतिम जांच रिपोर्ट जारी नहीं हुई है। राज्यसभा में सरकार ने कहा कि विमान के फ्यूल कंट्रोल सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी नहीं मिली और बड़ी विमान दुर्घटनाओं की जांच तय समय में पूरी करना संभव नहीं होता। आखिर रिपोर्ट में देरी क्यों हो रही है और अंतिम निष्कर्ष कब सामने आएगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
अहमदाबाद विमान हादसे की रिपोर्ट पर क्या बोली सरकार? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि हादसे की वजह विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी नहीं थी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि विमान निर्माता कंपनी की जांच में भी इस सिस्टम में कोई तकनीकी खामी नहीं मिली है।
विज्ञापन

खराबी के सबूतों पर क्या बोले मंत्री?

सरकार ने बताया, विमान के फ्यूल कंट्रोल सिस्टम में किसी खराबी के सबूत नहीं मिले हैं। विमान निर्माता कंपनी की ओर से किए गए एडवांस टेस्ट में भी यह सिस्टम सामान्य पाया गया। हालांकि, हादसे के बाद जारी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया था कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद हो गए थे। इसके चलते दोनों इंजन बंद हो गए थे।
विज्ञापन

अहमदाबाद विमान हादसे में कितने यात्रियों ने गवाईं थी जान?

12 जून 2025 को लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हुई थी। इस दुर्घटना में सिर्फ एक यात्री जीवित बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम जांच रिपोर्ट पर क्या बोली सरकार?

  • सरकार ने अहमदाबाद विमान हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट जारी होने में देरी की बात से इनकार किया है।राज्यसभा सांसद जेबी मेथर हिशाम ने सवाल पूछा कि, हादसे को एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी अंतिम रिपोर्ट क्यों जारी नहीं की गई। साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या जांच में पायलटों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है और रिपोर्ट कब तक सार्वजनिक होगी।
  • इसके जवाब में सरकार ने कहा कि बड़े विमान हादसों की जांच एक तय समय सीमा में पूरी करना संभव नहीं होता। ऐसी जांच कई तकनीकी पहलुओं और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।
Amar Ujala Ltd published this content on July 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 29, 2026 at 13:49 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]