09/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/11/2026 02:32
Link Copied
निखिल आडवाणी की पीरियड ड्रामा 'द रिवोल्यूशनरीज' 11 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। भुवन बाम भी इस फिल्म का हिस्सा है। एक्टर ने एक बातचीत के दौरान दिल्ली के एक कमरे शुरू अपने सफर को याद किया। जानें क्या बोले भुवन?
अपने करियर पर क्या बोले भुवन?
भुवन बाम 'द रिवोल्यूशनरीज' में अभिनय कर रहे हैं। हाल ही में एएनआई से हुई खास बातचीत में उन्होंने कहा, 'यह एक बगावत भरा एक लंबा सफर रहा है… इस सफर में बहुत से लोग मिलते हैं। और बहुत से लोग कहते हैं, ऐसा मत करो। यह तुम्हारे लिए नहीं है। तुम खो जाओगे। भीड़ में गुम हो जाओगे। वहां कोई तुम्हारा सम्मान नहीं करेगा। मैंने कहा, अगर वहां नहीं तो मैं इसे यहीं से कर लूंगा। तो मैंने इसे दिल्ली से किया।'
भुवन ने अपने असफलताओं पर क्या कहा?
आपनी बातचीत में आगे भुवन ने कहा, अगर मुझे कुछ साल पहले के भुवन बाम से कुछ कहना हो तो मैें कहूंगा गलतियां करते रहो। तुम गलतियां इसलिए करते हो क्योंकि तुम उनसे सीखते हो। असफलता बहुत महत्वपूर्ण है। असफलता के कारण ही आपके पैर लगातार जमीन पर टिके रहते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि वे हमेशा जमीन पर ही रहने चाहिए।'
दर्शकों से कनेक्शन पर भुवन की राय
एक सोशल मीडिया क्रिएटर की तरह अपने करियर की शुरुआत करने वाले भुवन बाम ने कहा, 'जब तक मुझे अपने काम से प्यार रहेगा, तब तक दर्शकों से जुड़ाव बना रहेगा मेरा सबसे बड़ा डर यह है कि एक दिन मैं सुबह उठूं और मुझे काम करने का मन न करे। यही मेरा सबसे बड़ा डर है।'
'द रिवोल्यूशनरीज' के बारे में
वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। सीरीज की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। इसमें भुवन बाम के अलावा रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।