Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

03/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/24/2026 10:17

अमेरिका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार-विमर्श किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

अमेरिका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार-विमर्श किया

प्रविष्टि तिथि: 24 MAR 2026 8:48PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया।

दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत इस क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है।

प्रधानमंत्री ने होर्मुज़ स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और सुलभ बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि यह वैश्विक शांति, स्थिरता और आर्थिक कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दोनों नेता क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे निरंतर प्रयासों के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा:

"राष्ट्रपति ट्रम्प का फोन आया और उनके साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। भारत इस क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है। पूरे विश्व के लिए यह आवश्यक है कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में निरंतर संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

@realDonaldTrump

@POTUS"

Received a call from President Trump and had a useful exchange of views on the situation in West Asia. India supports de-escalation and restoration of peace at the earliest. Ensuring that the Strait of Hormuz remains open, secure and accessible is essential for the whole world.…

- Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2026

******

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2244769) आगंतुक पटल : 11
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on March 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 24, 2026 at 16:17 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]