Amar Ujala Ltd

10/05/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/05/2026 11:44

यूपीएसएसएससी ने किया बदलाव: जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार माइनस मार्किंग; पूछे जाएंगे 120 सवाल

{"_id":"6ac3dda642d5de30920fd9d8","slug":"up-junior-teacher-recruitment-2026-negative-marking-to-be-implemented-for-first-time-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसएसएससी ने किया बदलाव: जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार माइनस मार्किंग; पूछे जाएंगे 120 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपीएसएसएससी ने किया बदलाव: जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार माइनस मार्किंग; पूछे जाएंगे 120 सवाल

Mon, 05 Oct 2026 10:56 PM IST
विकास कुमार मनीष मिश्रा, प्रयागराज
मनीष मिश्रा, प्रयागराज Published by: विकास कुमार Updated Mon, 05 Oct 2026 10:56 PM IST
सार

एडेड जूनियर स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करीब पांच वर्ष बाद होने जा रही है। वर्ष 2021 में 1894 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा कराई थी लेकिन मामला कोर्ट में चला गया था। पांच वर्ष बाद 2026 में 622 सहायक अध्यापकों व 65 प्रधानाध्यापकों को नियुक्ति तो मिल गई लेकिन बची हुई सीटों अभी तक भर्ती नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार माइनस मार्किंग - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

उत्तर प्रदेश जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया- 2026 में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। परीक्षा नए पैटर्न पर कराने की तैयारी है। पहली बार इस भर्ती परीक्षा में माइनस मार्किंग लागू की जाएगी।

विज्ञापन

अंक होंगे 360, प्रश्न पूछे जाएंगे 120
कुल 360 अंकों की परीक्षा होगी। 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए तीन अंक निर्धारित होंगे। गलत जवाब देने पर संबंधित प्रश्न के लिए निर्धारित अंक में से एक तिहाई काट लिए जाएंगे। इससे पहले वर्ष-2021 में जूनियर एडेड स्कूलों में सहायक अध्यापन पद के लिए हुई भर्ती परीक्षा में माइनस मार्किंग लागू नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1800 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जूनियर एडेड (अशासकीय सहायता प्राप्त) स्कूलों में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती के लिए सभी जनपदों से अधियाचन मंगाया जा चुका है। तकरीबन 1800 से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 1500 सहायक अध्यापक व 300 से ज्यादा प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों के विवरण बेसिक शिक्षा विभाग को मिल चुके हैं।

विज्ञापन

पहली बार आयोग कराएगा भर्ती
जूनियर एडेड स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी के पास थी। 2021 की पिछली भर्ती परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने ही कराई थी लेकिन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद इस भर्ती की जिम्मेदारी आयोग को सौंप दी गई। आयोग पहली बार यह भर्ती कराएगा। शिक्षा विभाग रिक्त पदों का ऑनलाइन अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजेगा। इसके बाद आयोग इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा

पांच साल पहले 1894 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा
एडेड जूनियर स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करीब पांच वर्ष बाद होने जा रही है। वर्ष 2021 में 1894 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा कराई थी लेकिन मामला कोर्ट में चला गया था। पांच वर्ष बाद 2026 में 622 सहायक अध्यापकों व 65 प्रधानाध्यापकों को नियुक्ति तो मिल गई लेकिन बची हुई सीटों अभी तक भर्ती नहीं हो सकी है। अब उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की स्थापना के बाद अब इस भर्ती को आयोग कराने जा रहा है।

आयोग बयान
जूनियर एडेड हाईस्कूल भर्ती परीक्षा के पैटर्न में बदलाव हुआ है। परीक्षा में माइनस मार्किंग लागू की गई है। परीक्षा 360 अंकों की होगी जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 30 सवाल सामान्य अध्ययन और 90 प्रश्न विषय से संबंधित होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचन मिलने के बाद आयोग विज्ञापन जारी करेगा। -संजय सिंह, उप सचिव, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज

Amar Ujala Ltd published this content on October 05, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 05, 2026 at 17:44 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]