08/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/24/2026 01:00
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंहिमांशी खुराना और आसिम रियाज के रिश्तों के बीच काफी कड़वाहट बढ़ चुकी है। एक्ट्रेस के आसिम पर लगाए आरोपों के बाद से ही यह मामला फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कपल 2023 में अलग हो गया था पर अब लगभग तीन साल बाद हिमांशी ने एक पॉडकास्ट में कहा कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड चाहते थे कि वह उनके धर्म को समझें और उसका सम्मान करें।
धर्म बदलने को लेकर क्या बोले आसिम?
आगे अपनी पोस्ट में आसिम ने कहा, 'मैंने कभी किसी से धर्म बदलने को नहीं कहा। एक बार भी नहीं। सच तो यह है कि मैंने ही आपको फिटनेस की ओर प्रेरित किया था। आप मुझसे मिलने के बाद ही आपके रहन सहन में बदलाव आया है, इससे पहले तो हर कोई जानता था कि आप कैसे दिखते हैं।'
आसिम ने आगे कहा, 'कृपया धर्म को हथियार न बनाएं। यह एक बेहद संवेदनशील विषय है, और इतनी निजी बात को मेरे प्रति नफरत का कारण बनाना बचकाना है और यह सिर्फ यह दिखाता है कि आप ध्यान आकर्षित करने के लिए कितनी गिर सकती हैं।'
क्या था विवाद?
आसिम और हिमांशी की मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। शो के बाद दोनों का रिश्ता कई साल तक चला । मगर 2023 में अलग होने की घोषणा की। इसके लगभग तीन साल बाद हिमांशी ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड चाहते थे कि वह उनके धर्म को समझें और उसका सम्मान करें। हालांकि यह 'धर्मांतरण' नहीं था।
A post shared by ASIM RIAZ (@asimriaz77.official)