Amar Ujala Ltd

08/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/24/2026 15:17

Shukra Rashi Parivartan: शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

Shukra Rashi Parivartan: शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करेंगे और 3 अक्तूबर तक यहीं रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को इस दौरान विशेष लाभ मिल सकता है, क्योंकि शुक्र अपनी ही राशि में रहेंगे। अपनी राशि में होने के कारण शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में रहकर जातकों को शुभ परिणाम दे सकते हैं। इस दौरान करियर, यात्रा, निवेश और रिश्तों से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही पहले से अधिक आपका भौतिक सुख बढ़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं, इस समय किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। अब वह आपके सातवें भाव में ही गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान आपको कई अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कला में आपकी निखार आएगा। कोई वस्तु की खरीदारी आप करेंगे। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। मेहनत का फल मिलेगा और धन लाभ के भी योग बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।

Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र पंचम भाव के स्वामी होने के अलावा द्वादश भाव के स्वामी भी होते हैं। अब तुला राशि में गोचर के दौरान शुक्र आपके पंचम भाव में रहेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। निवेश करने की योजना सफल होगी और घर-परिवार में प्रेम व सामंजस्य का माहौल रहेगा। धन लाभ के मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे और रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।
Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता

Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र दशम और तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। अब तुला राशि में गोचर के दौरान तीसरे भाव में ही रहेंगे। माना जाता है कि, तीसरे भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला माना जा सकता है। कोई मिलने आप से आ सकता है। इस दौरान आपके प्रयास सफल होंगे और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
September Horoscope 2026: सितंबर में किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल

Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और तुला राशि में गोचर के दौरान द्वादश भाव में ही रहेंगे। इस दौरान आपको कई अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। उपहार मिलने के योग हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना भी बन सकती है।

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल
Shani Margi 2026: शनि मार्गी होकर 30 साल बाद बनाएंगे धनलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को फायदा

Amar Ujala Ltd published this content on August 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 24, 2026 at 21:17 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]