07/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/19/2026 09:13
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत की बेहतरीन शटलर पीवी सिंधु को जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने पर बधाई दी। वे यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। श्री मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान पीवी सिंधु का दृढ़ संकल्प और असाधारण कौशल देखने को मिला और वे देश भर के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को खेलने और शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
भारतीय बैडमिंटन के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि!
जापान ओपन 2026 में जीत हासिल करने पर पीवी सिंधु को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका दृढ़ संकल्प और असाधारण कौशल देखने को मिला। यह उपलब्धि इसलिए और भी खास है, क्योंकि वे यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। यह देश भर के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को खेलने और शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
@Pvsindhu1
A historic feat for Indian badminton!
Congratulations to PV Sindhu for emerging victorious in the Japan Open 2026. Her determination and exceptional skills were on full display throughout the tournament. The fact that she is the first Indian to win this title makes this…
***
पीके/केसी/एनएस/एसएस