Amar Ujala Ltd

09/20/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/19/2026 22:24

यूपी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

{"_id":"6aaf486f79222dd38e0cab04","slug":"naxalite-with-30-lakh-bounty-killed-in-varanasi-had-fired-at-police-in-encounter-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

Sun, 20 Sep 2026 08:14 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 20 Sep 2026 08:14 AM IST
सार

रामनगर में पुलिस मुठभेड़ में 30 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर मारा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान एटीएस के डिप्टी एसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, हालांकि दोनों सुरक्षित बताए गए हैं।

विज्ञापन
बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
  • 2
    • Link Copied

विस्तार

रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को गोली लगी। पुलिस टीम उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, बृजेश गंझू पुत्र पंचू गंझू निवासी लूटू, थाना लवलंग, जनपद चतरा (झारखंड) रविवार सुबह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ होते हुए रामनगर की ओर से मुगलसराय जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस और यूपी एटीएस की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस टीम को देखते ही बृजेश मोटरसाइकिल से कूदकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसके बाद पुलिस और एटीएस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान नक्सली की ओर से चलाई गई गोली यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी। दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए गए हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाके में जांच की।

पुलिस ने बताया कि बृजेश गंझू के खिलाफ झारखंड में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक वह टीपीसी का सक्रिय कमांडर था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बृजेश के साथ मोटरसाइकिल पर मौजूद दूसरे व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस टीम उसके साथियों, वाराणसी आने के उद्देश्य और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Amar Ujala Ltd published this content on September 20, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 20, 2026 at 04:25 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]