Amar Ujala Ltd

08/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/13/2026 10:10

जम्मू रेलवे स्टेशन बम ब्लास्ट: धरा गया 35 साल से फरार आतंकी, पहचान छिपाकर बन गया था बिजनेसमैन; ऐसे लगा हाथ

{"_id":"6a7de36b08c2487f0f0dbdb3","slug":"1991-bomb-blast-case-jammu-railway-police-nabs-absconding-terrorist-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू रेलवे स्टेशन बम ब्लास्ट: धरा गया 35 साल से फरार आतंकी, पहचान छिपाकर बन गया था बिजनेसमैन; ऐसे लगा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

जम्मू रेलवे स्टेशन बम ब्लास्ट: धरा गया 35 साल से फरार आतंकी, पहचान छिपाकर बन गया था बिजनेसमैन; ऐसे लगा हाथ

Thu, 13 Aug 2026 09:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 09:12 PM IST
सार

यह दर्दनाक घटना 2 अप्रैल 1991 की है। जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक भीषण बम विस्फोट हुआ था। इस ब्लास्ट में दो अर्धसैनिक बल के जवानों सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन
पकड़ा गया आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख - फोटो : अमर उजाला
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 1991 के जम्मू रेलवे स्टेशन बम ब्लास्ट मामले में 35 साल से फरार चल रहे एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। टाडा (आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत वांछित यह आरोपी पिछले कई दशकों से अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहा था।

विज्ञापन

35 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी
गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान अल्ताफ हुसैन शेख (पुत्र नजीर अहमद शेख) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अनंतनाग के मरहामा-बिजबेहरा का रहने वाला है। घटना के बाद से ही वह अंडरग्राउंड हो गया था और बाद में पहचान छिपाकर बिजबेहरा इलाके में खुद को एक सफल व्यवसायी के रूप में स्थापित कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?
यह दर्दनाक घटना 2 अप्रैल 1991 की है। जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक भीषण बम विस्फोट हुआ था। इस ब्लास्ट में दो अर्धसैनिक बल के जवानों सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस वारदात के बाद जीआरपी जम्मू पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 07/1991 (धारा 307, 302, 120(बी) आरपीसी, 3/4 टाडा और 4/5 ईएसए के तहत) दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

लंबे समय से चल रही थी तलाश
मामले की शुरुआती जांच के दौरान एक आरोपी अमान उल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, अल्ताफ हुसैन सहित तीन अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे थे, जिन्हें बाद में संबंधित अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

पिछले दो वर्षों में, जीआरपी जम्मू ने इन फरार आतंकियों को पकड़ने के लिए एक सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने बारीकी से खुफिया जानकारी जुटाई और अल्ताफ हुसैन शेख की नई पहचान व उसके ठिकानों का सत्यापन किया।

पुलिस टीम के इस लंबे और अथक प्रयास का परिणाम आखिरकार सामने आया। निर्दोष लोगों की जान लेने वाले इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस ने उसे 13 अगस्त 2026 को टाडा कोर्ट में पेश किया।

Amar Ujala Ltd published this content on August 13, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 13, 2026 at 16:11 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]