06/21/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/21/2026 03:08
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 21 जून, 2026 को मेघालय के शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना के लगभग 1,000 सैनिकों के साथ विभिन्न आसन और श्वास अभ्यास करके 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) का आयोजन किया। इस अवसर पर रक्षा बलों और रक्षा मंत्रालय का नेतृत्व भी किया गया। मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनरैड के. संगमा, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, पूर्वी वायु कमान के वायु अधिकारी कमान-इन-चीफ एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया और मुख्यालय 101 क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मोहित वधवा ने भी रक्षा मंत्री के साथ योग किया।
इस अवसर पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने योग को एक समग्र विज्ञान और जीवन जीने की कला बताया, जो व्यक्ति को उसके अंतर्मन, समाज, प्रकृति और अंततः ईश्वर से जोड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि योग आंतरिक स्थिरता, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक लचीलेपन का मार्ग प्रशस्त करता है।
एक्स पर एक पोस्ट में, रक्षा मंत्री ने योग को वैश्विक आंदोलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व को श्रेय दिया, जिससे विश्वभर के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग भारत की प्राचीन परंपराओं की शक्ति का प्रतीक है, जो समस्त मानवता के कल्याण को सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ शरीर, शांत मन और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। योग केवल स्वस्थ शरीर का आधार नहीं है, बल्कि संतुलित और संयमित जीवन जीने का मार्ग है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। योग केवल स्वस्थ शरीर का आधार नहीं है, बल्कि संतुलित और संयमित जीवन जीने का मार्ग है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप भारत की यह सांस्कृतिक विरासत आज एक वैश्विक… pic.twitter.com/bYB7wqtqEW
सभी प्रतिभागियों ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ऐतिहासिक रेड रोड से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए स्वतंत्रता दिवस भाषण को देखा। रक्षा बलों के कर्मियों के समर्पण और उत्साह को दर्शाते हुए, अनेक अग्रिम स्थानों पर योग सत्र भी आयोजित किए गए।
रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप में योग दिवस मनाया। उन्होंने भी योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि यह अनुकूल या प्रतिकूल परिस्थितियों में शांत रहना सिखाता है। उन्होंने इसे आंतरिक सकारात्मकता को बढ़ावा देने का सबसे शक्तिशाली माध्यम बताया।
दीक्षांत मंडप, रांची
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमने सामूहिक योगाभ्यास किया। @narendramodi @moayush#InternationalYogaDay pic.twitter.com/72aFg8BnQW
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय द्वारा आयोजित योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं उनके परिवारजन इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, रक्षा वित्त सचिव श्री विश्वजीत सहाय और रक्षा लेखा महानिदेशक (सीजीडीए) श्री अनुग्रह नारायण दास, रक्षा मंत्रालय और रक्षा लेखा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, नई दिल्ली में सीजीडीए कार्यालय में योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' का जश्न मनाते हुए, देश भर के रक्षा लेखा विभाग के 10,000 से अधिक अधिकारी योग और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए वर्चुअल जन आंदोलन में शामिल हुए।
****
पीके/केसी/केएल/एमबी