Amar Ujala Ltd

10/08/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/07/2026 19:16

रूस में लैब कर्मी की मौत पर सस्पेंस: डब्लूएचओ ने कहा- नहीं पता मौत की वजह; प्लेग फैलने का था दावा

{"_id":"6ac6ae8a8bc4b9bc220cf7ec","slug":"official-says-who-does-not-know-exactly-how-lab-worker-in-russia-died-in-plague-case-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में लैब कर्मी की मौत पर सस्पेंस: डब्लूएचओ ने कहा- नहीं पता मौत की वजह; प्लेग फैलने का था दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

रूस में लैब कर्मी की मौत पर सस्पेंस: डब्लूएचओ ने कहा- नहीं पता मौत की वजह; प्लेग फैलने का था दावा

Thu, 08 Oct 2026 02:11 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, मॉस्को
पीटीआई, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 08 Oct 2026 02:11 AM IST
सार

रूस ने प्लेग के दावे से इनकार किया है। रूसी संस्था ने केवल इतना कहा है कि व्यापक जांच में इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला कि लैब कर्मी जिस बीमारी से पीड़ित थीं, वह प्लेग थी।

विज्ञापन
रूस की घटना को लेकर दुनिया में चिंता - फोटो : Amarujala.com/AI
  • Link Copied

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी को अभी यह पता नहीं है कि रूस के साइबेरिया में प्रयोगशाला कर्मी की मौत कैसे हुई। लैब कर्मी की मौत को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसकी मौत प्लेग महामारी फैलने की वजह से हुई। डब्लूएचओ ने रूस से इस मामले में और अधिक जानकारी साझा करने की अपील की है।
विज्ञापन


रूस ने प्लेग फैलने से किया इनकार
डब्लूएचओ की महामारी प्रबंधन निदेशक मारिया वान केरखोव ने कहा कि एजेंसी को यह जानकारी नहीं है कि 2 अक्तूबर को हुई महिला की मौत के पीछे कौन सी वजह थी। उन्होंने कहा, 'इसीलिए हमें और अधिक जानकारी की जरूरत है।' रूस की सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी संस्था रोस्पोट्रेबनादजोर ने अपने संक्षिप्त बयानों में इस मामले को प्लेग से नहीं जोड़ा है। संस्था ने केवल इतना कहा है कि व्यापक जांच में इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला कि लैब कर्मी जिस बीमारी से पीड़ित थीं, वह प्लेग थी।
विज्ञापन


लैब कर्मी की संदिग्ध मौत के बाद से रूसी अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी को काफी हद तक सीमित रखा है। इस घटना को लेकर गोपनीयता बनी हुई है और ऐसी अटकलें भी लगाई गई हैं कि मौत प्लेग के कारण हुई हो सकती है। इस मामले से दुनियाभर में चिंता बढ़ी है, लेकिन रूस के सरकारी टेलीविजन और अन्य राष्ट्रीय मीडिया ने इस विषय से दूरी बनाए रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निमोनिया के कारण मौत का दावा
डब्लूएचओ के अनुसार, रूस ने कहा है कि महिला की मौत निमोनिया के कारण हुई, जिसे उसने एक सामान्य तीव्र श्वसन वायरल संक्रमण बताया है। रूसी स्वास्थ्य अधिकारियों को हाल में प्लेग का कोई मामला भी नहीं मिला है। डब्लूएचओ ने यह भी माना है कि निमोनिया एक आम बीमारी है। वान केरखोव ने कहा, 'हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वह संक्रमित कैसे हुईं।'

उनकी टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के पास इस प्रयोगशाला में हुई घटना को लेकर जवाबों से अधिक सवाल हैं। यह संस्थान प्लेग पर शोध करता है और करीब एक सदी पहले उस क्षेत्र में इस बीमारी के अध्ययन के लिए स्थापित किया गया था, जहां प्लेग स्थानिक बीमारी के रूप में मौजूद है।
Amar Ujala Ltd published this content on October 08, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 08, 2026 at 01:17 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]