04/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/01/2026 00:18
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि ओडिशा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महानता का एक चिरस्थायी प्रतीक है। ओडिया संगीत, कला और साहित्य ने भारत को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है। श्री मोदी ने कहा, "अपने दृढ़ संकल्प, सादगी और गर्मजोशी के लिए प्रसिद्ध ओडिशा के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ईश्वर करे, आने वाले समय में ओडिशा प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।"
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
"उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। ओडिशा एक ऐसा राज्य है जो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महानता का शाश्वत प्रतीक है। ओडिया संगीत, कला और साहित्य ने भारत को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है। दृढ़ संकल्प, सादगी और गर्मजोशी के लिए प्रसिद्ध ओडिशा के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ईश्वर करे, आने वाले समय में ओडिशा प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।"
Greetings on the special occasion of Utkala Dibasa. Odisha is a state that stands tall as a timeless symbol of cultural as well as spiritual greatness. Odia music, art and literature have enriched India in countless ways. The people of Odisha, known for their determination,…
- Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026ଉତ୍କଳ ଦିବସର ବିଶେଷ ଅବସରରେ ହାର୍ଦ୍ଦିକ ଶୁଭକାମନା। ଓଡ଼ିଶା ଏପରି ଏକ ରାଜ୍ୟ ଯାହା ସାଂସ୍କୃତିକ ଏବଂ ଆଧ୍ୟାତ୍ମିକ ମହାନତାର ଏକ ଶାଶ୍ୱତ ପ୍ରତୀକ ରୂପେ ସଗୌରବେ ଦଣ୍ଡାୟମାନ ରହିଛି। ଓଡ଼ିଆ ସଙ୍ଗୀତ, କଳା ଏବଂ ସାହିତ୍ୟ ଭାରତକୁ ଅଗଣିତ ମାର୍ଗରେ ସମୃଦ୍ଧ କରିଛି। ନିଜର ଦୃଢ଼ସଂକଳ୍ପ, ସରଳତା ଏବଂ ସ୍ନେହ ପାଇଁ ପରିଚିତ ଓଡ଼ିଶାର ଲୋକମାନେ…
- Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026****
पीके/केसी/एसकेजे/एम