03/31/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/31/2026 03:12
प्रधानमंत्री ने बिहार के नालंदा जिले में भगदड़ के कारण हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
बिहार के नालंदा जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
The mishap in Nalanda district, Bihar, is deeply painful. I extend my condolences to those who have lost their loved ones. Prayers for the speedy recovery of those injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured…
****
पीके/केसी/एसएस/एसवी