Amar Ujala Ltd

07/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/28/2026 20:37

Japan Earthquake: जापान के भूकंप में अब तक 13 मौतें; PM ताकाइची खुद ले रहीं रेस्क्यू की जानकारी; हालात कैसे

{"_id":"6a6958737b98f15f5e0844a7","slug":"japan-earthquake-updates-deaths-so-far-pm-takaichi-on-rescue-casualties-richter-scale-magnitude-hindi-news-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan Earthquake: जापान के भूकंप में अब तक 13 मौतें; PM ताकाइची खुद ले रहीं रेस्क्यू की जानकारी; हालात कैसे?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

Japan Earthquake: जापान के भूकंप में अब तक 13 मौतें; PM ताकाइची खुद ले रहीं रेस्क्यू की जानकारी; हालात कैसे?

Wed, 29 Jul 2026 07:03 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 29 Jul 2026 07:03 AM IST
सार

Japan Earthquake: जापान में भूकंप से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। देश की प्रधानमंंत्री ताकाइची खुद रेस्क्यू की जानकारी ले रहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस नाजुक स्थिति में अधिक से अधिक लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मलबे में फंसे लोगों की तलाश भी जारी है।

विज्ञापन
जापान में भूकंप - फोटो : पीटीआई
  • 2
    • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

जापान में भूकंप में अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना है। देश की प्रधानमंत्री ने 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों के करीब 14 घंटे बाद जारी एक बयान में कहा, प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। उन्होंने मंगलवार शाम लगे भूकंप के झटकों के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा, बुधवार सुबह से ही लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव कार्य युद्धस्तर पर दोबारा शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


कब और कहां लगे भूकंप के झटके, कितनी जनहानि?
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर बाद क्यूशू के दक्षिणी मुख्य द्वीप पर स्थित कुमामोटो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस संबंध में जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा, दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुछ हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद 13 लोग मृत पाए गए हैं। बुधवार सुबह लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन

घायलों और लापता लोगों की तलाश जारी
पीएम ताकाइची ने कहा कि बचाव कार्य मंगलवार रात भर जारी रहा। कई लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप के 13 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कई लोगों का सुराग नहीं मिल सका है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Ltd published this content on July 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 29, 2026 at 02:38 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]