Amar Ujala Ltd

07/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/24/2026 06:08

असम में बाढ़ से 50 लोगों की मौत: 40 लोग अब भी लापता, ऊपरी असम में हालात गंभीर, हजारों घरों में बिजली गुल

{"_id":"6a6353e5d497f02b010bd071","slug":"50-dead-in-assam-floods-40-still-missing-situation-critical-in-upper-assam-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में बाढ़ से 50 लोगों की मौत: 40 लोग अब भी लापता, ऊपरी असम में हालात गंभीर, हजारों घरों में बिजली गुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

असम में बाढ़ से 50 लोगों की मौत: 40 लोग अब भी लापता, ऊपरी असम में हालात गंभीर, हजारों घरों में बिजली गुल

Fri, 24 Jul 2026 05:31 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 05:31 PM IST
सार

असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने अपने फ्लड वाटर रेस्क्यू (एफडब्ल्यूआर) अभियान को और तेज कर दिया है।

विज्ञापन
असम बाढ़। - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

असम में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन कई इलाकों तक राहत और बचाव दल अब भी नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कई लोगों के लापता होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन


40 लोग अब भी लापता
मुख्यमंत्री ने बताया कि शिवसागर जिले के नजीरा अनुमंडल में करीब 40 लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है। प्रशासन की टीमें प्रभावित और दुर्गम इलाकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


60 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल
सरमा ने कहा कि बाढ़ से बिजली का ढांचा क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रभावित जिलों में 60 हजार से अधिक घर अब भी बिजली से वंचित हैं। सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिलों की करीब 20 फीसदी आबादी अब भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। गंभीर स्थिति के कारण कई जलमग्न गांवों तक प्रशासनिक टीमें अभी नहीं पहुंच सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की अंतर-मंत्रालयी टीम शनिवार को असम पहुंचेगी। टीम बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ राहत और पुनर्वास की जरूरतों की भी समीक्षा करेगी।

भारी बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से पानी के तेज बहाव के कारण आई बाढ़ ने ऊपरी असम के बड़े हिस्से को प्रभावित किया है। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कई इलाकों में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कृषि भूमि भी जलमग्न हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
Amar Ujala Ltd published this content on July 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 24, 2026 at 12:09 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]