Prime Minister’s Office of India

04/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/31/2026 23:47

प्रधानमंत्री ने परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2026 10:33AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि वे करुणा, विनम्रता और मानवता की अटूट सेवा के प्रतीक के रूप में सब की स्मृति‍ में अमर हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया और यह सिद्ध किया कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा में निहित है। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान ने समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। आज भी उनका जीवन अनगिनत व्यक्तियों को निस्वार्थता और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्‍ट किया;

"उनकी जयंती के अवसर पर मैं परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे करुणा, विनम्रता और मानवता की अटूट सेवा के प्रतीक के रूप में सब की स्मृति में अमर हैं। जीवन भर दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित रहकर उन्होंने यह सिद्ध किया कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा में निहित है। शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान ने समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। आज भी उनका जीवन अनगिनत व्यक्तियों को निस्वार्थता और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है।"

On the occasion of his Jayanti, paying tributes to His Holiness Dr. Sree Sree Sree Sivakumara Swamigalu. He stands in collective memory as an embodiment of compassion, humility and unwavering service to humanity. Through a lifetime dedicated to uplifting others, he demonstrated… pic.twitter.com/X55uNl80YB

- Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026

ಪರಮಪೂಜ್ಯ ಡಾ. ಶ್ರೀ ಶ್ರೀ ಶ್ರೀ ಶಿವಕುಮಾರ ಸ್ವಾಮಿಗಳ ಜಯಂತಿಯ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ಅವರಿಗೆ ಗೌರವಪೂರ್ಣ ನಮನಗಳು. ಮನುಕುಲದ ಬಗೆಗಿನ ಕರುಣೆ, ನಮ್ರತೆ ಮತ್ತು ಅಚಲ ಸೇವೆಯ ಸಂಕೇತವಾಗಿ ಅವರು ಜನರ ಸ್ಮೃತಿಯಲ್ಲಿ ನೆಲೆಸಿದ್ದಾರೆ. ಇತರರ ಏಳಿಗೆಗಾಗಿ ಮುಡಿಪಾಗಿಟ್ಟ ಜೀವನದ ಮೂಲಕ, ನಿಜವಾದ ಶ್ರೇಷ್ಠತೆಯು ಸೇವೆಯಲ್ಲಿ ಅಡಗಿದೆ ಎಂಬುದನ್ನು ಅವರು… pic.twitter.com/z3VW0kz282

- Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026

****

पीके/केसी/एसकेजे/एम


(रिलीज़ आईडी: 2247474) आगंतुक पटल : 20
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu
Prime Minister’s Office of India published this content on April 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 01, 2026 at 05:47 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]