Amar Ujala Ltd

10/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/02/2026 22:44

3 मंकीज: अर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म का ऐलान, थिएटर में होगा अक्षय और श्रद्धा से क्लैश; जानें कब होगी रिलीज

{"_id":"6ac0874e4f35cb296b00c99e","slug":"3-monkeys-first-poster-out-arjun-rampal-abbas-mustan-thriller-movie-release-on-this-date-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 मंकीज: अर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म का ऐलान, थिएटर में होगा अक्षय और श्रद्धा से क्लैश; जानें कब होगी रिलीज?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}

3 मंकीज: अर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म का ऐलान, थिएटर में होगा अक्षय और श्रद्धा से क्लैश; जानें कब होगी रिलीज?

Sat, 03 Oct 2026 10:11 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 03 Oct 2026 10:11 AM IST
सार

3 Monkeys First Poster: आदित्य धर की 'धुरंधर' में अपने अभिनय का जलवा दिखाने के बाद अब अभिनेता अर्जुन रामपाल '3 मंकीज' में नजर आने वाले हैं, जो अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी है।

विज्ञापन
3 मंकीज फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
  • Link Copied

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने 'धुरंधर' में मेजर इकबाल का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब उनके चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, एक्टर की नई थ्रिलर फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसका नाम '3 मंकीज' है।
विज्ञापन


फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ विशाल जेठवा, मुस्तफा बर्मावाला और तेनजिन दल्हा भी नजर आने वाले हैं और इसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है। फिल्म की घोषणा गांधी जयंती के मौके पर पहले मोशन पोस्टर को शेयर करने के साथ की गई।
विज्ञापन


'3 मंकीज' का कैंपेन 'थ्री वाइज मंकीज' की मशहूर सोच को आज के समय के हिसाब से नए अंदाज में पेश करता है। मोशन पोस्टर में फिल्म के मुख्य किरदारों की झलक दिखाई गई है, लेकिन कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
बता दें कि '3 मंकीज' में पारंपरिक लाइन 'बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो' को बदलकर 'सब देखो, अपनी सुनो, बेखौफ बोलो' किया गया है। फिल्म की कहानी के केंद्र में तीन नकाबपोश किरदार अमर, अकबर और एंथनी हैं।

इनका किरदार विशाल जेठवा, मुस्तफा बर्मावाला और तेनजिन दल्हा ने निभाया है। वहीं, अर्जुन रामपाल ने फिल्म में संजय का रोल किया है और इन तीनों के साथ उनके क्या संबंध हैं, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72
कब रिलीज होगी फिल्म '3 मंकीज'
'3 मंकीज' को अल्लारखा वोहरा, फारूक वोहरा और सईद वोहरा ने प्रोड्यूस किया है। एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 4 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।

अक्षय और श्रद्धा की फिल्मों से होगा क्लैश?
फिल्म की टक्कर सिनेमाघरों में श्रद्धा कपूर की 'ईठा' और अक्षय कुमार-विद्या बालन की अभी तक बिना टाइटल वाली कॉमेडी फिल्म से होने वाली है।
  • बता दें कि अर्जुन रामपाल हाल ही में 'धुरंधर: द रिवेंज' में नजर आए थे।
  • वहीं विशाल जेठवा को आखिरी बार 'होमबाउंड' में देखा गया था।
  • मुस्तफा बर्मावाला ने फिल्म 'मशीन' से एक्टिंग डेब्यू किया था।
  • तेनजिन दल्हा 'द फैमिली मैन', 'राणा नायडू' और 'एक्सोन' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on October 03, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 03, 2026 at 04:44 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]