Amar Ujala Ltd

07/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/26/2026 19:02

Delhi: जंतर मंतर का आंदोलन खत्म, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, जेन-जी मना रही है जीत का 'डिजिटल जश्न'

{"_id":"6a6670efdcc1a211d20c316b","slug":"delhi-jantar-mantar-protest-ends-gen-z-is-celebrating-a-digital-victory-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जंतर मंतर का आंदोलन खत्म, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, जेन-जी मना रही है जीत का 'डिजिटल जश्न'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Delhi: जंतर मंतर का आंदोलन खत्म, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, जेन-जी मना रही है जीत का 'डिजिटल जश्न'

Mon, 27 Jul 2026 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा सिमरन, नई दिल्ली
सिमरन, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jul 2026 03:19 AM IST
सार

रविवार को एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत तमाम प्लेटफॉर्म मीम्स, रील्स, इमोजी और व्यंग्यात्मक पोस्ट से भर गए। आंदोलन की सबसे अलग पहचान बना कॉकरोच इमोजी, जिसे हजारों युवाओं ने जीत और संघर्ष के प्रतीक के रूप में साझा किया।

विज्ञापन
जीत के बाद...जश्न - फोटो : संवाद
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुए छात्र आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर जेन-जी का अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। रविवार को एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत तमाम प्लेटफॉर्म मीम्स, रील्स, इमोजी और व्यंग्यात्मक पोस्ट से भर गए। आंदोलन की सबसे अलग पहचान बना कॉकरोच इमोजी, जिसे हजारों युवाओं ने जीत और संघर्ष के प्रतीक के रूप में साझा किया।

विज्ञापन


मीम : मेला बाबू कितना प्याला है...
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा ''मेला बाबू कितना प्याला है...'' मीम की रही। इसके अलावा गेमिंग स्टाइल कैप्शन, इंटरनेट स्लैंग और मजाकिया पोस्ट लगातार ट्रेंड करते रहे। आंदोलन के दौरान युवाओं ने पारंपरिक नारों की बजाय मीम कल्चर को अपना हथियार बनाया। यही वजह रही कि विरोध सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लगातार छाया रहा।
विज्ञापन


नारे : हम कॉकरोच हैं, हम नहीं मरते
सबसे ज्यादा वायरल हुए नारों में ''हम कॉकरोच हैं, हम नहीं मरते'', ''कॉकरोच की जीत'', ''एक इस्तीफा और कई बाकी'', ''पेपर लीक बंद करो, शिक्षा बचाओ'' और ''कीड़े नहीं, क्रांतिकारी हैं हम'' जैसे स्लोगन शामिल रहे। कई पोस्ट में ''इस्तीफे का मौसम शुरू हो गया है'' और ''मीम से मंत्री तक'' जैसे तंज भी तेजी से साझा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्टून और कॉकरोच वाली इमोजी : पावर ऑफ जेन जी...गेम ओवर
कार्टून में भी युवाओं की रचनात्मकता देखने को मिली। कहीं कॉकरोच के कार्टून को मंत्री को हिट करते हुए दिखाया गया, तो कहीं इस्तीफे की खबर के साथ कॉकरोच इमोजी जोड़कर ''मिशन पूरा हुआ'' लिखा गया। कुछ पोस्ट में ''गेम ओवर'', ''फाइनल बॉस डिफीटेड'' और ''पावर ऑफ जेन-जी'' जैसे गेमिंग कैप्शन भी वायरल हुए। इंटरनेट की भाषा, इमोजी और हास्य के जरिए युवाओं ने राजनीतिक घटनाक्रम को मीम कल्चर से जोड़कर अपनी बात प्रभावी ढंग से रखी।

जश्न मनाते पोस्ट होते रहे वायरल
रविवार को वायरल वीडियो और रील्स में कई प्रदर्शनकारी जीत का जश्न मनाते भी नजर आए। कॉकरोच पोस्टर, नारे और मीम्स के साथ युवा एक-दूसरे को बधाई देते दिखे। कई पोस्ट में भविष्य के आंदोलनों को लेकर भी व्यंग्यात्मक टिप्पणियां की गईं, जिन्हें अलग-अलग हैशटैग के साथ व्यापक रूप से साझा किया गया।

जंतर-मंतर बना ''मीम गैलरी'', पोस्टरों ने खींचा ध्यान
आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर इंटरनेट संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। हाथ से लिखे पोस्टर, कार्टून, डूडल और छोटे-छोटे व्यंग्यात्मक संदेश प्रदर्शन का आकर्षण बने रहे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में कॉकरोच वाले पोस्टर और मोबाइल स्क्रीन पर वायरल हो रहे मीम्स लगातार नजर आए। कई पोस्टरों पर चुटीले संदेश लिखे थे, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए। इससे आंदोलन को पारंपरिक विरोध प्रदर्शनों से अलग एक नई और रचनात्मक पहचान मिली।
Amar Ujala Ltd published this content on July 27, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 27, 2026 at 01:03 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]