Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

03/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/19/2026 06:36

प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से बातचीत की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से बातचीत की


प्रधानमंत्री ने उन्‍हें आगामी हरि राया ऐदिलफित्री के त्योहार की शुभकामनाएं दीं और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 19 MAR 2026 4:52PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत में शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर क्षेत्रीय चिंताओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत में आगामी हरि राया ऐदिलफित्री के अवसर पर उन्हें और मलेशिया के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की और वहां तनाव कम करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। श्री मोदी और प्रधानमंत्री इब्राहिम ने संवाद और कूटनीति द्वारा शांति और स्थिरता शीघ्र बहाल करने के महत्व पर जोर दिया।

Spoke with my friend, Prime Minister Anwar Ibrahim of Malaysia, and conveyed warm greetings to him and the people of Malaysia on the occasion of the upcoming festival of Hari Raya Aidilfitri.

We also discussed the deeply concerning situation in West Asia and reaffirmed our…

- Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर अपने पोस्‍ट में लिखा कि "मैंने अपने मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बात की और आगामी हरि राया ऐदिलफित्री त्योहार पर उन्हें और मलेशिया के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

हमने पश्चिम एशिया की बेहद चिंताजनक स्थिति पर भी चर्चा की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

***

पीके/केसी/एकेवी/एम


(रिलीज़ आईडी: 2242612) आगंतुक पटल : 11
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Assamese , Gujarati
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on March 19, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 19, 2026 at 12:36 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]