उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून का असर रविवार को तराई और पश्चिमी जिलों में देखने को मिला। पूर्वी तराई के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में सबसे अधिक 242.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कासगंज में 62 मिमी, मुरादाबाद में 53.2 मिमी और बलरामपुर में 45.4 मिमी वर्षा हुई। बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई।
सोमवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी तराई के 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 51 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ फिलहाल उत्तर की ओर खिसकी है। इससे बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह बढ़ा है। इसके प्रभाव से तीन से छह अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने और कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। जिन जिलों में भारी बारिश की आंशका जताई गई है वहां पर प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इन जिलों में है भारी बारिश का यलो अलर्ट
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बतरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन जिलों में है गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका
प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जाहिर की गई है।