Amar Ujala Ltd

08/30/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/30/2026 11:34

असम में मिनीबस-ट्रक की भीषण टक्कर: हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत; सात घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

{"_id":"6a9465b0506e2951e5018fb8","slug":"road-accident-four-killed-7-injured-in-minibus-truck-collision-in-assam-news-in-hindi-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में मिनीबस-ट्रक की भीषण टक्कर: हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत; सात घायलों का अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

असम में मिनीबस-ट्रक की भीषण टक्कर: हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत; सात घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Sun, 30 Aug 2026 10:47 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 30 Aug 2026 10:47 PM IST
सार

असम के कामरूप में रविवार शाम मिनीबस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा सोनापुर के पास टेटेलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुआ। बस यात्रियों को लेकर गुवाहाटी की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा में आ रहा था।

विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में रविवार शाम एक मिनीबस और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, हादसा सोनापुर के पास टेटेलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शाम के समय हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट: लुटियंस दिल्ली में बिना पुलिस की अनुमति नहीं निकल सकेगा जुलूस? शीर्ष अदालत में दायर हुई याचिका
विज्ञापन


गुवाहाटी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) सफीकुल हुसैन ने बताया कि मिनीबस यात्रियों को लेकर गुवाहाटी की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। हुसैन के मुताबिक, 'चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और यात्री वाहन ट्रक से जा टकराया'। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनीबस में सवार चार लोगों की मौके पर ही या हादसे के बाद मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में घायल हुए सात लोगों को तत्काल सोनापुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी सात घायलों को बेहतर इलाज के लिए गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। घायलों की स्थिति के बारे में फिलहाल पुलिस ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के सड़क पर होने और राहत एवं बचाव कार्य के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के अनुसार, सड़क पर सैकड़ों वाहन फंस गए, जिससे इलाके में भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें- सीजेपी: अभिजीत दीपके का भाजपा पर हमला; कहा- उन्हें लगता है वह आरएसएस से बड़ी है, मोहन भागवत की बात सुननी चाहिए

यातायात व्यवस्था सामान्य करने और सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित करने और फंसे वाहनों की आवाजाही बहाल करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में मिनीबस चालक के नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 30, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 30, 2026 at 17:34 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]