Prime Minister’s Office of India

05/31/2026 | Press release | Distributed by Public on 05/31/2026 09:15

प्रधानमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 31 MAY 2026 11:15AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मोदी ने कहा कि पूरा देश लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा के लिए उन्हें आदर और सम्मान के साथ स्मरण करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने सदैव साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया।

प्रधानमंत्री ने सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने में उनके अतुलनीय योगदान तथा देशभर में पावन मंदिरों और तीर्थस्थलों के पुनर्निर्माण के प्रति उनके प्रयासों को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके कार्यों ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का समर्पण भाव देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

"लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन! बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को लेकर पूरा देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ स्मरण करता है। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सदैव साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया। देशभर में पावन मंदिरों और तीर्थस्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाया। समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण भाव देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।"

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन! बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को लेकर पूरा देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ स्मरण करता है। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सदैव साहस और…

- Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2026

***

पीके/केसी/आरके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2267322) आगंतुक पटल : 9
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Malayalam
Prime Minister’s Office of India published this content on May 31, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on May 31, 2026 at 15:15 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]