Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

03/10/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/10/2026 09:32

डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर 'एडीसी-150' के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए

रक्षा मंत्रालय

डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर 'एडीसी-150' के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए

प्रविष्टि तिथि: 10 MAR 2026 7:22PM by PIB Delhi

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से21 फरवरी से1 मार्च, 2026 के बीच गोवा तट से दूर पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर'एडीसी-150' के चार सफल इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। ये परीक्षण विभिन्न चरम रिलीज परिस्थितियों में किए गए। स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित यह एयर ड्रॉपेबल कंटेनर150 किलोग्राम पेलोड पहुंचाने में सक्षम है और तट से दूर खुले समुद्र में तैनात संकटग्रस्त नौसैनिक जहाजों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए नौसेना की परिचालन रसद क्षमताओं को बढ़ाता है, ताकि उन्हें महत्वपूर्ण भंडार/उपकरण, चिकित्सा सहायता आदि की आवश्यकता हो।

नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम इस गतिविधि के लिए नोडल प्रयोगशाला है। हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, आगरा ने पैराशूट प्रणाली विकसित की है और सैन्य विमानन योग्यता एवं प्रमाणन केंद्र, बेंगलुरु ने उड़ान संबंधी मंजूरी एवं प्रमाणन प्रदान किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद ने परीक्षणों के लिए उपकरण संबंधी सहायता प्रदान की।

भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, पी8आई विमान के लिए एडीसी-150 प्रणाली को कम समय में विकसित और प्रमाणित किया गया। सभी विकासात्मक उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह प्रणाली जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएगी।

***

पीके/केसी/जीके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2237901) आगंतुक पटल : 9
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on March 10, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 10, 2026 at 15:32 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]