Amar Ujala Ltd

09/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/19/2026 01:15

सलीम मर्चेंट: गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, यूजर्स कर रहे ट्रोल

{"_id":"6aae33f59f4bbdf7a10e8677","slug":"salim-merchant-posted-photo-of-kamakhya-devi-guwahati-users-trolled-singer-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलीम मर्चेंट: गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, यूजर्स कर रहे ट्रोल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}

सलीम मर्चेंट: गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, यूजर्स कर रहे ट्रोल

Sat, 19 Sep 2026 12:34 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

Salim Merchant Trolled: सिंगर सलीम मर्चेंट मां कामाख्या के दर्शन करने गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने अपने इस भक्तिमय अनुभव की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद से ही उन्हें यूजर्स द्वारा इंटरनेट पर ट्रोल किया जा रहा है। जानें क्या है मामला?

विज्ञापन
कामाख्या मंदिर में सलीम मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम- @salimmerchant
  • Link Copied

विस्तार

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट हाल में गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे थे। इस हिंदू धर्मस्थल की यात्रा की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कीं। मगर कुछ फैंस को सलीम को इस फोटो के लिए ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन


सलीम की पोस्ट में क्या खास था?
सलीम मर्चेंट हाल ही में असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने उस स्थल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में वह मां कामाख्या के मंदिर के सामने खड़े हैं। फोटो में उनका एक दोस्त भी उनके साथ खड़ा हुआ है। सलीम ने वाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहना हुआ है। दोनों के माथे पर तिलक है इसके साथ उन्होंने माता के मंदिर से मिलने वाली प्रसाद रूपी चुनरी को गले में लपेटा हुआ है। दोनों के हाथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इस सब के साथ सलीम ने इंस्टाग्राम में तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, 'शक्ति के चरणों में,ओम ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्ये नमः।' इसके द्वारा उन्होंने माता के प्रति अपनी भक्ति को व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कामाख्या मंदिर में सलीम मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम- @salimmerchant

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
सलीम मर्चेंट मुस्लिम धर्म से हैं। उनका इस तरह हिंदू मंदिर जाना और वहां से इस तरह की तस्वीर पोस्ट करना कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया। उन्होंने इसके लिए सलीम को जमकर ट्रोल किया। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'अस्तगफिरुल्लाह, हम सभी मुसलमानों की तरफ से।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारा शिर्क किया जिसकी माफी नी कुरान में हाय बताओ सलीम' तीसरे यूजर ने लिखा, 'अली अली न किया कर न अहलबैत का जिक्र किया कर'

कामाख्या मंदिर में सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान भी होतींं है ट्रोल

  • साल 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी असम के गुवाहाटी स्थति कामख्या मंदिर, माता के दर्शन के लिए पहुंची थीं।
  • एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं।
  • उसके बाद उन्होंने भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
  • यूजर्स ने उन्हें हिंदु धर्म का न होते हुए भी उनके मंदिर जाने पर जाने का कड़ा विरोध किया था।
  • हालांकि इन सब का सारा पर कोई असर नहीं पड़ा। वह कई बार हिंदू धर्मिक जगहों पर जाती हुई देखी जाती हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on September 19, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 19, 2026 at 07:16 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]