Amar Ujala Ltd

09/08/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/08/2026 01:31

साइबर अपराध: महाराष्ट्र में 68 निवेशकों से 7.09 करोड़ रुपये की ठगी, ठाणे की निवेश कंपनी के छह निदेशकों पर केस

{"_id":"6a9fb98d382d84584505339a","slug":"maharashtra-68-investors-duped-of-rs-7-crore-6-directors-of-thane-firm-booked-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध: महाराष्ट्र में 68 निवेशकों से 7.09 करोड़ रुपये की ठगी, ठाणे की निवेश कंपनी के छह निदेशकों पर केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

साइबर अपराध: महाराष्ट्र में 68 निवेशकों से 7.09 करोड़ रुपये की ठगी, ठाणे की निवेश कंपनी के छह निदेशकों पर केस

Tue, 08 Sep 2026 01:00 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 08 Sep 2026 01:00 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में कंपनी के छह निदेशकों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निवेशकों से जुटाई गई रकम कहां इस्तेमाल की गई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
धोखाधड़ी। (सांकेतिक तस्वरीर) - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निजी निवेश कंपनी के छह निदेशकों के खिलाफ 68 निवेशकों से कथित तौर पर 7.09 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने निवेशकों को हर महीने भारी रिटर्न देने का भरोसा दिलाकर उनसे पैसे लिए। पुलिस के मुताबिक, यह धोखाधड़ी कई वर्षों तक अलग-अलग कंपनियों के जरिए की गई। पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। मुंबई के मालाड इलाके में वड़ा पाव की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति उस समय बीमा पॉलिसी खरीदना चाहता था। इसी दौरान उसके एक परिचित ने उसकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से कराई, जो उस समय शेयर ब्रोकिंग कंपनी चलाता था।
विज्ञापन


5 हजार से शुरू किया निवेश
पीड़ित ने शुरुआत में कंपनी में 5,000 रुपये जमा किए। इसके बाद उसे हर महीने 5 प्रतिशत रिटर्न देने का वादा किया गया। भरोसा होने पर उसने कंपनी में करीब 3 लाख रुपये और जमा कर दिए। उसे बताया गया कि छह महीने में उसे करीब 1.05 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। इसी तरह कंपनी ने दूसरे लोगों को भी ज्यादा मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया। कुछ समय बाद जब निवेशक अपना ब्याज लेने मुंबई के कांदिवली स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो उन्हें भुगतान के लिए करीब 45 दिन तक टालते रहे। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान निवेशकों पर दबाव बनाकर उनसे हलफनामे पर हस्ताक्षर भी कराए गए। उनसे कहा गया कि उन्होंने जो पैसा दिया है, वह कंपनी में निवेश नहीं बल्कि आरोपी को दिया गया व्यक्तिगत कर्ज है। इसके बाद कांदिवली की शाखा बंद कर दी गई।
विज्ञापन


रद्द चेक और ऑनलाइन रसीद देकर भी टरकाया
निवेशकों को बाद में कंपनी के मुंबई के भांडुप स्थित मुख्य कार्यालय में जाने को कहा गया। वहां उन्हें रद्द किए गए चेक और ऑनलाइन निकासी की रसीदें दी गईं। लेकिन पैसा वापस नहीं मिला। कुछ समय बाद कंपनी की ओर से ईमेल भेजकर बताया गया कि उसके कामकाज को छह महीने के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में आरोपी गिरफ्तार, जमानत के बाद शुरू की नई कंपनी
पुलिस के मुताबिक, मई 2023 में भांडुप पुलिस ने इसी शेयर ब्रोकिंग कंपनी को चलाने वाले आरोपी को निवेश संबंधी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उसने एक नई कॉरपोरेट पहल शुरू करने की बात कही। इसके बाद पुराने निवेशकों को अपना फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद जगी।
Amar Ujala Ltd published this content on September 08, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 08, 2026 at 07:31 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]