Amar Ujala Ltd

07/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/29/2026 09:27

दतिया उपचुनाव 2026: पिछली बार रिकॉर्ड 80 फीसदी मतदान हुआ था, क्या 30 जुलाई को टूटेगा यह कीर्तिमान

{"_id":"6a69e3f06acbd4ff490b88a0","slug":"datia-by-election-2026-last-election-set-a-record-turnout-voting-scheduled-for-july-30-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया उपचुनाव 2026: पिछली बार रिकॉर्ड 80 फीसदी मतदान हुआ था, क्या 30 जुलाई को टूटेगा यह कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

दतिया उपचुनाव 2026: पिछली बार रिकॉर्ड 80 फीसदी मतदान हुआ था, क्या 30 जुलाई को टूटेगा यह कीर्तिमान

Wed, 29 Jul 2026 04:59 PM IST
कमलेश सेन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: कमलेश सेन Updated Wed, 29 Jul 2026 04:59 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान होगा। 2023 में यहां रिकॉर्ड 80.20% मतदान हुआ था। इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों में टिकट चयन को लेकर असंतोष रहा। अब नजर मतदान प्रतिशत पर है कि रिकॉर्ड दोहराया जाएगा या नहीं। परिणाम 3 अगस्त को घोषित होंगे।

विज्ञापन
दतिया में बीते पांच चुनाव का मतदान प्रतिशत - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

दतिया विधानसभा चुनाव 2026 के तहत गुरुवार को 30 जुलाई को मतदान होगा। पिछली बार यानी 2023 के चुनाव में यहां रिकॉर्ड 80.20 फीसदी मतदान हुआ था, ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार भी क्षेत्र की जनता रिकॉर्ड मतदान कर अपना पिछला फैसला पलटेगी या रिकॉर्ड मतदान का लाभ भाजपा को नहीं, कांग्रेस को ही मिलेगा। तीन अगस्त को मतगणना के बाद इन सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा।
विज्ञापन


उम्मीदवारों के चयन के बाद असंतोष रहा
दतिया उपचुनाव 2026 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों में उम्मीदवार के चयन में कार्यकर्ताओं में असंतोष रहा है। प्रमुख नेता अभी तक कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं को यह भरोसा दिलाने में लगे हैं कि उम्मीदवारों का चयन सही है और यह पार्टी का निर्णय है। अब देखना होगा कि 30 जुलाई को मतदाता को मतदान केंद्र तक कितनी तादाद में पहुंचते हैं? हालांकि, मतदान करवाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रहती है। विधानसभा या लोकसभा चुनाव होते हैं तो मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता अधिक रहती है। उपचुनाव में एक विशेष क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के लिए केंद्र तक लाना एक चुनौती रहती है, जो दतिया में इस बार दिखाई दे ही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया में अब घर-घर दस्तक; दोनों दलों के जातीय समीकरण और बूथ मैनेजमेंट की परीक्षा, कल मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


दतिया अब तक में कैसा रहा मतदान
दतिया विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में अभी तक का सर्वाधिक 80.20 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड बना था। यह 1957 के बाद का सर्वाधिक था। सबसे कम मतदान 1957 में 41.51 प्रतिशत हुआ था। पिछले तीन लोकसभा चुनाव को देखें तो दतिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम रहा। 2024 के लोकसभा चुनाव में दतिया में 66.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। जाहिर है स्थानीय उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं के लिए मतदाताओं को घरों से निकाल कर मतदान केंद्र तक लाना सबसे चुनौतीपूर्ण होगा। जागरूक मतदाता का यह दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का जरूर उपयोग करे। विश्व के कई देशों में मत डालना अनिवार्य है। फिर भी देश के साथ मध्य प्रदेश में मतदाताओं में जागरूकता आई है और अब पहले की अपेक्षा अधिक मतदान होने लगा है।

दतिया विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत
चुनाव वर्ष मतदान (%)
1957 41.51
1962 55.59
1972 62.79
1977 60.16
1980 52.54
1985 50.25
1990 60.60
1993 63.44
1998 63.36
2008 73.31
2013 75.31
2018 77.20
2023 80.20

पिछले तीन लोकसभा चुनावों में दतिया में मतदान प्रतिशत
चुनाव वर्ष मतदान (%)
2014 55.98
2019 61.85
2024 66.57
Amar Ujala Ltd published this content on July 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 29, 2026 at 15:28 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]