Amar Ujala Ltd

08/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/13/2026 05:33

Delhi Rain: दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश; अगले पांच दिन ऐसे रहेगा मौसम का हाल

{"_id":"6a7d941cceb8957c1303ad68","slug":"rain-lashes-many-areas-of-delhi-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Rain: दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश; अगले पांच दिन ऐसे रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Delhi Rain: दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश; अगले पांच दिन ऐसे रहेगा मौसम का हाल

Thu, 13 Aug 2026 03:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 03:24 PM IST
सार

Delhi Rain Today: दिल्ली में गुरुवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली। शहर के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
सरोजिनी नगर मार्केट में बारिश - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

दिल्ली में गुरुवार दोपहर को एक बार फिर मौसम बदल गया। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। सरोजिनी नगर बाजार में बारिश के दौरान राहगीर बचते नजर आए।

विज्ञापन

#WATCH | Heavy rain lashes Delhi. Visuals from Sarojini Nagar Market. pic.twitter.com/huXRikLsAn

विज्ञापन
- ANI (@ANI) August 13, 2026

छह दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान
अगस्त के शुरुआती 11 दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद अब अगले छह दिनों तक मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 से 18 अगस्त तक के लिए यह अनुमान जारी किया है।

#WATCH | दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई।

वीडियो मोती बाग से है। pic.twitter.com/IjJ7otAycm

- ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
इस अवधि में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग समय पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 13 अगस्त को सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश के आसार हैं। 14 अगस्त को सुबह से दोपहर के बीच कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। दोपहर से शाम के बीच भी कुछ क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं। 15 अगस्त को सुबह हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही, दोपहर से शाम के बीच भी हल्की वर्षा हो सकती है। यह मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त को सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 17 अगस्त को भी सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश का अनुमान है। 18 अगस्त को भी सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश की संभावना है। यह पूर्वानुमान अगले तीन दिनों के लिए जारी किया गया है।

VIDEO | Delhi: Rain lashes parts of national capital; visuals from Vasant Vihar.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/vQkPqykwor

- Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2026

इस पूरे छह दिवसीय अवधि के दौरान तापमान में स्थिरता रहेगी। अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यह तापमान का अनुमान मौसम विभाग ने बताया है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 13, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 13, 2026 at 11:34 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]