08/28/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/28/2026 15:58
दूरसंचार विभाग की प्रमुख नागरिक केंद्रित पहल 'संचार साथी' ने हाल ही में गुम और चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। 'संचार साथी' ने अपनी शुरुआत के बाद पहली बार पूरे देश में एक ही महीने में 75,000 से अधिक मोबाइल हैंडसेट बरामद करने में सहायता की है। यह उपलब्धि इस पहल के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है, प्रौद्योगिकी-आधारित गवर्नेंस के माध्यम से नागरिक सशक्तिकरण को प्रदर्शित करती है तथा दूरसंचार विभाग, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभागों के बीच मजबूत समन्वय को प्रतिबिंबित करती है।
दूरसंचार विभाग ने सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से बरामदगी बढ़ाने पर केन्द्रित तंत्र में निरंतर सुधार के लिए हितधारकों से प्राप्त फीडबैक को शामिल किया। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रमुख सुधार निम्नलिखित हैं:
यह उपलब्धि एक मजबूत आधार और प्रणाली में लगातार किए जा रहे सुधारों का परिणाम है। दूरसंचार विभाग की डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट (डीआईयू) तथा इसकी क्षेत्रीय इकाईयां- लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए)- और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मी उपकरणों का प्रभावी ढंग से पता लगाने और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस करने के लिए निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। दूरसंचार विभाग तथा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप अप्रैल 2025 से जुलाई 2026 तक मासिक मोबाइल हैंडसेट बरामदगी में 201 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जैसा कि नीचे दर्शाया गया है:
यह महत्वपूर्ण उपलब्धि एक मजबूत और स्वदेशी प्लेटफॉर्म, एकीकृत स्वचालित कार्यप्रवाहों तथा वास्तविक समय में उपकरणों की ट्रेसबिलिटी का परिणाम है। कोई भी नागरिक संचार साथी वेब पोर्टल ( www.sancharsaathi.gov.in) या मोबाइल ऐप के माध्यम से कुछ सरल चरणों में अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट की रिपोर्ट कर सकता है। रिपोर्ट किए जाने के बाद मोबाइल हैंडसेट को भारतीय दूरसंचार नेटवर्क पर ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे ऐसे उपकरणों के दुरुपयोग को रोका जा सके। गुम या चोरी हुए हैंडसेट का उपयोग करने का कोई भी प्रयास नेटवर्क द्वारा दर्ज किया जाता है तथा इसकी सूचना नागरिक और संबंधित पुलिस थाने को भेजी जाती है, जिससे मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी और उसे उसके वास्तविक मालिक को वापस करने में सहायता मिलती है।
संचार साथी के माध्यम से दूरसंचार विभाग सरकार के डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप नागरिकों को सशक्त बनाने और उनकी डिजिटल परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों को अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट संचार साथी पोर्टल या नीचे उपलब्ध मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है:
For Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dot.app.sancharsaathi
For iOS: https://apps.apple.com/in/app/sanchar-saathi/id6739700695
Sanchar Saathi has flipped the plot on lost phones…what a game changer!��
75,000+ handsets recovered in just ONE MONTH pan-India for the first time since its inception…
A milestone powered by citizen trust, smarter technology and seamless coordination between @DoT_India,… pic.twitter.com/lgodHyg56A
- Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) August 28, 2026