Amar Ujala Ltd

09/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/19/2026 08:08

पेट्रोल पंपों पर रोज हजारों यूपीआई ट्रांजेक्शन: शुल्क बढ़ा तो क्या होगा संचालकों का फैसला? सता रहा सबको ये डर

{"_id":"6aae8a31f6e6765a36059711","slug":"petrol-pump-operators-concerned-over-potential-upi-charges-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों पर रोज हजारों यूपीआई ट्रांजेक्शन: शुल्क बढ़ा तो क्या होगा संचालकों का फैसला? सता रहा सबको ये डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

पेट्रोल पंपों पर रोज हजारों यूपीआई ट्रांजेक्शन: शुल्क बढ़ा तो क्या होगा संचालकों का फैसला? सता रहा सबको ये डर

Sat, 19 Sep 2026 06:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 19 Sep 2026 06:48 PM IST
सार

ईंधन बिक्री का मार्जिन सीमित और निर्धारित होता है, जिससे परिचालन खर्चों को ही संतुलित करना चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसे में यूपीआई या अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों पर अतिरिक्त शुल्क लगने की स्थिति में कारोबारियों का आर्थिक बोझ और बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल खरीदना पड़ेगा महंगा? - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बीच यूपीआई लेनदेन पर संभावित शुल्क को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों में चिंता बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री में पहले से ही मुनाफे का मार्जिन तय होता है। ऐसे में यदि ऑनलाइन भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ते तो इसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ेगा।

विज्ञापन

कारोबारियों पर बढ़ेगा बोझ
ईंधन बिक्री का मार्जिन सीमित और निर्धारित होता है, जिससे परिचालन खर्चों को ही संतुलित करना चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसे में यूपीआई या अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों पर अतिरिक्त शुल्क लगने की स्थिति में कारोबारियों का आर्थिक बोझ और बढ़ जाएगा। उनका कहना है कि पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्या में ग्राहक डिजिटल भुगतान का उपयोग करते हैं, इसलिए शुल्क का प्रभाव भी व्यापक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्विचार करे सरकार
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों ने भी तेजी से तकनीक अपनाई है। ऐसे में किसी भी अतिरिक्त शुल्क से छोटे और मध्यम स्तर के कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने और व्यापारियों की व्यावहारिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की मांग की है।

विज्ञापन

...ताकि सुचारु रूप से जारी रह सके डिजिटल भुगतान
व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इसका अतिरिक्त वित्तीय बोझ उन पर न पड़े, ताकि नकद रहित लेनदेन की व्यवस्था सुचारु रूप से जारी रह सके।

Amar Ujala Ltd published this content on September 19, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 19, 2026 at 14:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]