Amar Ujala Ltd

09/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/25/2026 18:55

'मैं 84 का हूं, बूढ़ा नहीं': अमरिंदर सिंह के बयान से गरमाई पंजाब की सियासत, कांग्रेस में वापसी पर क्या बोले

{"_id":"6ab6fd4dff00f6ca66044f33","slug":"i-am-84-not-old-amarinder-singh-statement-heats-punjab-politics-what-did-he-say-about-returning-to-congress-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं 84 का हूं, बूढ़ा नहीं': अमरिंदर सिंह के बयान से गरमाई पंजाब की सियासत, कांग्रेस में वापसी पर क्या बोले?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

'मैं 84 का हूं, बूढ़ा नहीं': अमरिंदर सिंह के बयान से गरमाई पंजाब की सियासत, कांग्रेस में वापसी पर क्या बोले?

Sat, 26 Sep 2026 04:31 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 26 Sep 2026 04:31 AM IST
सार

अमरिंदर सिंह ने भाजपा के भीतर पंजाब से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखने को अपना राजनीतिक दायित्व बताया है। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी नेतृत्व को अपनी बात बताने का मतलब यह नहीं है कि वह भाजपा छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा में रहते हुए पंजाब को लेकर अपनी राय पार्टी नेतृत्व के सामने रखना उनका फर्ज है और इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह पार्टी छोड़ने जा रहे हैं। अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा कि वह इन दिनों एक 'मुश्किल दौर' से गुजर रहे हैं, हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ बताने से इनकार किया। 84 साल की उम्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह अभी बूढ़े नहीं हुए हैं। अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का उदाहरण दिया, जो काफी उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने थे। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी की याद में लिखी गई किताब 'बिशन विद लव' के लॉन्च के मौके पर अमरिंदर सिंह ने कहा, 'मैं 84 साल का हूं, लेकिन मोरारजी देसाई भी 92 साल के थे...'

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने जताई अमरिंदर को फिर CM देखने की इच्छा
कार्यक्रम में मौजूद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह चाहते हैं कि अमरिंदर सिंह एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने अमरिंदर सिंह को इसके लिए शुभकामनाएं भी दीं। किताब के लॉन्च कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सैयद किरमानी और मदन लाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


क्रिकेट को बताया जेंटलमैन का खेल
अमरिंदर सिंह ने कहा, 'क्रिकेट जेंटलमैन का खेल है। इसे हमेशा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आज हमारे देश में जो कुछ भी हो रहा है - जिसके बारे में डॉक्टर साहब मुझसे बेहतर बता सकते हैं। हम एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, और हमें यहां ऐसे लोगों की जरूरत है।' इसी दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'मैं पहले से ही मुश्किल में हूं, इसलिए मेरी चिंता न करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैंने पंजाब की राजनीति में 60 साल बिताए हैं'
बाद में जब अमरिंदर सिंह से पूछा गया कि वह भाजपा से नाराज क्यों हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब की राजनीति में 60 साल बिताए हैं। उनका कहना था कि कुछ लोग उनके बाद राजनीति में आए हैं और उन्हें अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ, जबकि उन्होंने इतने लंबे समय में पंजाब के हालात को करीब से देखा है। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग हमारे बाद आए और उन्हें एक साल भी नहीं हुआ है। हमने इतने वर्षों में पंजाब के हालात देखे हैं, लेकिन उन्होंने हमसे पूछा तक नहीं।'

'अपने विचार बताना मेरा फर्ज है, पार्टी छोड़ना नहीं'
अमरिंदर सिंह ने साफ किया कि भाजपा नेताओं के सामने अपनी बात रखना पार्टी छोड़ने का संकेत नहीं है। उन्होंने कहा, 'उन्हें अपने विचार और भावनाएं बताना मेरा फ़र्ज़ है। मैंने ऐसा नहीं कहा है कि कांग्रेस या भाजपा में अब मेरी कोई अहमियत नहीं रही। पार्टियां बदलती रहती हैं।' उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह कांग्रेस में थे, तब 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' की वजह से अकाली दल में भी गए थे और बाद में कांग्रेस में लौट आए। उनके मुताबिक, इसका यह मतलब नहीं है कि अब वह भाजपा छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: बैंक यूनियनों की हड़ताल 28 सितंबर से, तीन दिन ग्राहकों को होगी परेशानी; रविवार को कामकाज पर असमंजस

कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर क्या कहा?
अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर जोर देकर कहा, 'लेकिन उन्हें (भाजपा नेताओं को) अपने विचार और भावनाएं बताना मेरा फर्ज है।' अमरिंदर सिंह के इन बयानों के बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भाजपा छोड़कर दोबारा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनके बयान में उन्होंने पार्टी छोड़ने या कांग्रेस में लौटने की कोई घोषणा नहीं की है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 26, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 26, 2026 at 00:55 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]