Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

04/10/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/10/2026 05:52

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मानव अधिकारों पर 12वीं लघु फिल्म पुरस्कार प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मानव अधिकारों पर 12वीं लघु फिल्म पुरस्कार प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं


ऑनलाइन प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 है

लघु फिल्में सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक अधिकारों पर आधारित होने चाहिए

फिल्में अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ किसी भी भारतीय भाषा में होनी चाहिए

प्रविष्टियां गूगल ड्राइव के माध्यम से [email protected] पर भेजी जानी चाहिए

प्रविष्टि तिथि: 10 APR 2026 4:22PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नेमानवाधिकारों पर लघु फिल्मों की अपनी 12वीं वार्षिक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। प्रविष्टियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 है। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने वर्ष 2015 में लघु फिल्म पुरस्कार प्रतियोगिता की शुरुआत में की गई थी। इसका उद्देश्य मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए हर उम्र के नागरिकों के सिनेमाई और रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना और मान्यता देना है। पिछली सभी प्रतियोगिताओं में देश के विभिन्न हिस्सों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

लघु फिल्में अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती हैं, जिनमें अंग्रेजी उपशीर्षक हों। लघु फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट होनी चाहिए। ये फिल्में वृत्तचित्र, वास्तविक कहानियों का नाट्य रूपांतरण या किसी भी तकनीकी प्रारूप में बनी काल्पनिक रचना हो सकती हैं, जिनमें एनीमेशन भी शामिल है। ये फिल्में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक अधिकारों से जुड़े निम्न विषयों पर आधारित होने चाहिए:

• जीवन, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का अधिकार

• बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों से संबंधित विशिष्ट विषय

• वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और चुनौतियां

• दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार

• मैला ढोना, स्वास्थ्य सेवा का अधिकार

• मौलिक स्वतंत्रता

• मानव तस्करी

• घरेलू हिंसा

• पुलिस के अत्याचारों के कारण मानवाधिकारों का उल्लंघन

• हिरासत में हिंसा और यातना

• सामाजिक-आर्थिक असमानताएं

• खानाबदोश और अधिसूचित जनजातियों के अधिकार

• जेल सुधार

• शिक्षा का अधिकार

• स्वच्छ पर्यावरण का अधिकार, जिसमें पृथ्वी पर जीवन को प्रभावित करने वाले पर्यावरणीय खतरे भी शामिल हैं।

• काम का अधिकार

• कानून के समक्ष समानता का अधिकार

• भोजन और पोषण सुरक्षा का अधिकार

• एलजीबीटीक्यूआई+ के अधिकार

• मानव निर्मित या प्राकृतिक आपदा के कारण विस्थापन से मानवाधिकारों का उल्लंघन

• विविधता में मानवाधिकारों और मूल्यों का सम्मान करना

• जीवन और रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने वाली विकास पहल आदि।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क या प्रविष्टियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। हालांकि, प्रतिभागियों को प्रत्येक फिल्म को विधिवत भरे हुए प्रवेश फॉर्म के साथ अलग से भेजना होगा। नियम एवं शर्तें और प्रवेश फॉर्म आयोग की वेबसाइट www.nhrc.nic.in या इस लिंक ( यहां क्लिक करें) से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

फिल्म, विधिवत भरा हुआ प्रवेश फॉर्म और अन्य आवश्यक दस्तावेज गूगल ड्राइव के माध्यम से nhrcshortfilm[at]gmail[dot]com पर भेजे जा सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए इसी ईमेल पते पर संपर्क किया जा सकता है।

***

पीके/केसी//जेके/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2250850) आगंतुक पटल : 9
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on April 10, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 10, 2026 at 11:52 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]