Amar Ujala Ltd

11/08/2026 | Press release | Distributed by Public on 11/07/2026 18:58

पेट्रोल में 31% इथेनॉल मिलाने का दावा खारिज: 27 राज्यों के 893 सैंपलों की हुई जांच, E-20 की मानकों पर खरा उतरा

{"_id":"6aefb8b421196bfafd0516a4","slug":"claim-of-31-ethanol-blending-in-petrol-dismissed-893-samples-from-27-states-tested-found-meet-e-20-standards-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल में 31% इथेनॉल मिलाने का दावा खारिज: 27 राज्यों के 893 सैंपलों की हुई जांच, E-20 की मानकों पर खरा उतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

पेट्रोल में 31% इथेनॉल मिलाने का दावा खारिज: 27 राज्यों के 893 सैंपलों की हुई जांच, E-20 की मानकों पर खरा उतरा

Sun, 08 Nov 2026 06:17 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 08 Nov 2026 06:17 AM IST
सार

पेट्रोल में 31 फीसदी तक इथेनॉल मिलाए जाने के दावों को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लिए गए 893 नमूनों की जांच में इथेनॉल की मात्रा निर्धारित 19 से 21 फीसदी के बीच पाई गई। कर्नाटक के 56 नमूनों में भी औसत मिश्रण 19.30 फीसदी दर्ज हुआ।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

विस्तार

पेट्रोल में 31 फीसदी इथेनॉल मिलाने के दावे को तेल कंपनियों के बाद अब केंद्र सरकार ने भी सिरे से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देशभर में बिक रहा E-20 पेट्रोल तय गुणवत्ता मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लिए गए सभी 893 सैंपल मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कर्नाटक सरकार के अधिक इथेनॉल मिश्रण के दावों को सिरे से खारिज किया था।

विज्ञापन


कर्नाटक में 26 से 31 फीसदी इथेनॉल मिलाने का लगा था आरोप
दरअसल, कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आरोप लगाया था कि राज्य के कुछ पेट्रोल पंपों पर 26 से 31 फीसदी तक इथेनॉल मिलाया जा रहा है। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से यह स्पष्टीकरण दिया गया है। मंत्रालय के 'सेंटर फॉर हाई टेक्नोलॉजी' द्वारा कराई गई जांच में 330 आईओसीएल, 280 बीपीसीएल और 283 एचपीसीएल आउटलेट्स से लिए गए सभी नमूनों में इथेनॉल की मात्रा भारतीय मानक ब्यूरो के तहत निर्धारित 19 से 21 फीसदी के दायरे में पाई गई। कर्नाटक से लिए गए सभी 56 सैंपलों में भी औसत मिश्रण 19.30 फीसदी ही दर्ज हुआ।
विज्ञापन


केरलम में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की जांच के आदेश
तिरुवनंतपुरम। केरलम के नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने राज्य के चार जिलों-तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और कन्नूर में पेट्रोल पंपों की जांच के आदेश दिए हैं। इन जिलों से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार की जांच प्रक्रिया पर केंद्र ने उठाए सवाल
केंद्र ने कहा कि कर्नाटक ने न तो तय प्रक्रिया के तहत सैंपल लेने की पद्धति अपनाई और न ही प्रमाणित लैब या संदर्भ मानकों का विवरण साझा किया। यह मोटर स्पिरिट एंड हाई-स्पीड डीजल कंट्रोल ऑर्डर (2005) और मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइंस (2024) के अनिवार्य नियमों का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें: सुरंग के रास्ते 14 बांग्लादेशी भारत में घुसे: 19 साल बाद हुआ बड़ा खुलासा, आखिर क्यों सभी कर रहे थे एक ही काम?

ई-20 बना 420, जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी : राहुल
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ई-20 नीति असल में 420 बन चुकी है। अब ई-20 के नाम पर जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी किया जा रहा है। राहुल ने कहा कि गाड़ियां अत्यधिक इथेनॉल झेलने में सक्षम नहीं हैं, जिससे माइलेज घट रहा है।
Amar Ujala Ltd published this content on November 08, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on November 08, 2026 at 00:59 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]