Amar Ujala Ltd

10/30/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/29/2026 22:18

पैरा-एथलीट मौत मामला: छह घंटे तक फोन-मैसेज, महिला मित्र से आखिरी मुलाकात के बाद क्या हुआ? नीरज केस में कई सवाल

{"_id":"6ae3ffa3e6c6f05e720d36fd","slug":"case-concerning-the-suspicious-death-of-para-athlete-neeraj-yadav-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैरा-एथलीट मौत मामला: छह घंटे तक फोन-मैसेज, महिला मित्र से आखिरी मुलाकात के बाद क्या हुआ? नीरज केस में कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

पैरा-एथलीट मौत मामला: छह घंटे तक फोन-मैसेज, महिला मित्र से आखिरी मुलाकात के बाद क्या हुआ? नीरज केस में कई सवाल

Fri, 30 Oct 2026 08:02 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 30 Oct 2026 08:02 AM IST
सार

पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नीरज की गाड़ी में सल्फास की गोलियां कहां से आईं। क्या नीरज की महिला मित्र को इसकी जानकारी थी या नहीं। बता दें कि मंगलवार को जाफराबाद के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे पैरा-एथलीट खिलाड़ी नीरज अपनी कार के बाहर मृत मिले थे।

विज्ञापन
पैरा-एथलीट नीरज यादव मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

पैरा-एथलीट नीरज यादव (42) की शादी और बेटी का पता चलने पर उसकी महिला मित्र ने उससे दूरी बना ली थी। नीरज ने युवती को समझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन वह उस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी। नीरज की मौत मामले की जांच में पुलिस के पास यह जानकारी निकलकर आ रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार दोपहर में युवती नीरज के साथ मौजपुर मेट्रो स्टेशन पहुंची। यहां करीब 3 बजे नीरज ने युवती को मेट्रो स्टेशन के नीचे उतार दिया। इसके बाद वह वहीं पर खड़े रहकर युवती को लगातार कॉल और मैसेज करते रहे। लगातार 6 घंटे तक युवती का इंतजार करने के बाद अंत में मैसेज कर नीरज ने ऐसा कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सारी जानकारी युवती ने पुलिस को दी है। अब पुलिस तमाम जानकारियों की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल नीरज का फोन लॉक है। उसको खुलवाने के लिए एफएसएल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल लॉक खुलने के बाद आगे की पड़ताल हो पाएगी।

विज्ञापन

पुलिस की टीम ने गुरुवार को पैरा-एथलीट खिलाड़ी की महिला मित्र को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन तबीयत खराब होने की बात कहकर युवती ने शुक्रवार आने की बात की। वहीं फिलहाल नीरज के परिजनों के बयान भी अभी दर्ज नहीं हो सके हैं। हालांकि परिजनों ने नीरज की मौत के पीछे साजिश की आशंका जाहिर की है। मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती ने दावा किया है कि नीरज यादव से मिलने के बाद उसे नहीं पता था कि वह पहले से शादीशुदा हैं और उनके यहां एक बेटी है। जैसे ही उसे इस बात का पता चला उसने नीरज यादव से दूरी बना ली।

पुलिस का कहना है कि नीरज यादव युवती से दोस्ती खत्म नहीं करना चाहते थे। दूसरी ओर पुलिस ने नीरज की स्हॉर्पियो-एन गाड़ी की जांच की। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नीरज की गाड़ी में सल्फास की गोलियां कहां से आईं। क्या नीरज की महिला मित्र को इसकी जानकारी थी या नहीं। बता दें कि मंगलवार को जाफराबाद के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे पैरा-एथलीट खिलाड़ी नीरज अपनी कार के बाहर मृत मिले थे।

Amar Ujala Ltd published this content on October 30, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 30, 2026 at 04:18 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]