Prime Minister’s Office of India

05/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 05/09/2026 08:15

प्रधानमंत्री ने जन सुरक्षा योजनाओं के 11 वर्ष पूरे होने पर इनके प्रभाव को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने जन सुरक्षा योजनाओं के 11 वर्ष पूरे होने पर इनके प्रभाव को रेखांकित किया


प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना ने देश के सामाजिक सुरक्षा ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की है और वित्तीय समावेशन के संकल्प को सिद्ध किया है

प्रविष्टि तिथि: 09 MAY 2026 6:10PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 11 वर्ष पूर्व एनडीए सरकार द्वारा शुरू की गई प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं के प्रभाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ये पहल भारत के नागरिकों के लिए गरिमा, आश्वासन और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ने जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं और देश के सामाजिक सुरक्षा ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की है।

अटल पेंशन योजना के लाभों पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इस योजना ने अनेक लोगों को अपनी वृद्धावस्था में अधिक सुरक्षित जीवन जीने में सक्षम बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि यह योजना सामाजिक सुरक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने अटल पेंशन योजना के तहत महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उन्हें मिल रहे लाभों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस योजना की सफलता में 'नारी शक्ति' के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए हैशटैग #11YearsofJanSurakshaSchemes का उपयोग किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा;

"आज से 11 वर्ष पूर्व, एनडीए सरकार द्वारा प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं की शुरुआत की गई थी। ये योजनाएं भारत के जन-जन के जीवन में गरिमा, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के हमारे संकल्प को प्रतिबिंबित करती हैं। यह थ्रेड इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना ने जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

#11YearsofJanSurakshaSchemes"

On this day, 11 years ago, key social security and pension schemes were launched by the NDA Government. They reflect our commitment to bring dignity, assurance and financial security into the lives of the people of India. This thread highlights that the PM Jeevan Jyoti Bima… https://t.co/eWs40NWzkw

- Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2026

"अटल पेंशन योजना कई लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई है, जिससे वे अपनी वृद्धावस्था में अधिक सुरक्षित जीवन जीने में सक्षम हुए हैं। यह योजना सामाजिक सुरक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह देखना विशेष रूप से सुखद है कि हमारी नारी शक्ति इस योजना से लाभान्वित हो रही है।

#11YearsofJanSurakshaSchemes"

Anniversary Spotlight On Pension Security!

On the anniversary of Atal Pension Yojana, let's see how this impactful initiative of the Modi Government has brought financial security to millions. From small savings to assured pensions, it empowers youth, women, and workers to build… pic.twitter.com/95JfGoQAu9

- MyGovIndia (@mygovindia) May 9, 2026

***************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2259445) आगंतुक पटल : 10
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Gujarati , Tamil
Prime Minister’s Office of India published this content on May 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on May 09, 2026 at 14:15 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]