Prime Minister’s Office of India

03/23/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/22/2026 21:57

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2026 8:01AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान समाजवादी नेता और चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. लोहिया को एक बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में वर्णित करते हुए, श्री मोदी ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ जनता को संगठित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और वर्ष 1947 के बाद भारत की प्रगति में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. लोहिया एक एक असाधारण विचारक और देश में सामाजिक न्याय की सबसे प्रमुख आवाजों में से एक थे। श्री मोदी ने जोर देकर यह भी कहा कि गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी कई पीढ़ियों को प्रेरित करती है, और लैंगिक समानता तथा सहभागी शासन पर उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:

"डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लोगों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसके बाद वर्ष 1947 के पश्चात भारत की प्रगति में योगदान दिया। वे एक उत्कृष्ट विचारक और सामाजिक न्याय की प्रमुख आवाज़ों में से एक थे। गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उद्देश्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी कई पीढ़ियों को प्रेरित करती है। लैंगिक समानता और सहभागी शासन पर उनके विचार भी समान रूप से उतने ही उल्लेखनीय हैं।"

Tributes to Dr. Ram Manohar Lohia Ji on his birth anniversary. He was a multifaceted personality who played a pivotal role in mobilising people against colonial rule and subsequently contributing to the progress of India after 1947. He was an outstanding thinker and one of the…

- Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2026

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2243649) आगंतुक पटल : 3
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Prime Minister’s Office of India published this content on March 23, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 23, 2026 at 03:57 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]