Prime Minister’s Office of India

01/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 01/26/2026 23:08

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ देने के लिए विश्व नेताओं का धन्यवाद किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ देने के लिए विश्व नेताओं का धन्यवाद किया

प्रविष्टि तिथि: 26 JAN 2026 11:12PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ और बधाइयाँ देने के लिए विश्व नेताओं का धन्यवाद किया।

भूटान के प्रधानमंत्री द्वारा एक्‍स पर किए गए एक पोस्ट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने कहा:
"भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ देने के लिए प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे और भूटान के लोगों का धन्यवाद। दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता और अनूठे संबंध मजबूती के साथ और अधिक विकसित होते रहें।"

@tsheringtobgay"

Thank you Prime Minister Tshering Tobgay and the people of Bhutan for the warm wishes on the 77th Republic Day of India. May the special bonds of friendship and unique ties between our nations continue to grow from strength to strength.@tsheringtobgay https://t.co/nBzGJ8BYAE

- Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026

རྒྱ་གར་རྒྱལ་ཁབ་ཀྱི་རང་དབང་གི་ཉིནམོ་ ༧༧ པ་བརྩི་སྲུང་ཞུ་མི་ནང་ མི་རྗེ་བློན་ཆེན་ཚེ་རིང་སྟོབས་རྒྱས་མཆོག་དང་འབྲུག་གི་མི་སེར་ཡོངས་ཀྱིས་ ལེགས་སྨོན་གནང་མི་ལུ་ བཀའ་དྲིན་ཆེ་ཟེར་ཞུ་ནི། ང་བཅས་རྒྱལ་ཁབ་གཉིས་ཀྱི་བར་ནའི་མཛའ་བཤེས་མཐུན་འབྲེལ་དང་… https://t.co/nBzGJ8BYAE

- Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026

एक्‍स पर फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा किए गए एक पोस्ट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने कहा:
"भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों। मैं शीघ्र ही भारत में आपका स्वागत करने और भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ एवं विविधतापूर्ण बनाने की आशा करता हूँ।"

@EmmanuelMacron"

Thank you my dear friend, President Emmanuel Macron for your warm wishes on India's 77th Republic Day. I look forward to welcoming you in India soon and further deepen and diversify the India-France strategic partnership.@EmmanuelMacron https://t.co/A4xXwrdDHm

- Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026

Merci, mon cher ami, le Président Emmanuel Macron, pour vos chaleureuses félicitations à l'occasion du 77e Jour de la République de l'Inde. Je me réjouis de vous accueillir prochainement en Inde et d'approfondir et de diversifier davantage le partenariat stratégique entre l'Inde… https://t.co/A4xXwrdDHm

- Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026

साइप्रस के राष्ट्रपति द्वारा किए गए एक पोस्ट के जवाब में, श्री मोदी ने कहा:
"आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद प्रिय राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स। साइप्रस एक घनिष्ठ मित्र और विश्वसनीय साझेदार है और हम अपनी व्यापक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं भारत में आपका स्वागत करने की आशा करता हूँ।"

@Christodulides"

Thank you dear President Nikos Christodoulides for your warm wishes. Cyprus is a close friend and trusted partner and we are committed to deepening our comprehensive partnership. I look forward to welcoming you in India.@Christodulides https://t.co/8x7ohLyWq1

- Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026

Κύριε Πρόεδρε, κύριε Νίκο Χριστοδουλίδη, σας ευχαριστώ για τις θερμές σας ευχές.
Η Κύπρος είναι στενός φίλος και αξιόπιστος συνεργάτης και είμαστε δεσμευμένοι να εμβαθύνουμε την υφιστάμενη συνεργασία μας.
Αναμένω με χαρά να σας καλωσορίσω στην Ινδία.@Christodulides https://t.co/8x7ohLyWq1

- Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026

मालदीव के राष्ट्रपति द्वारा किए गए एक पोस्ट के जवाब में, श्री मोदी ने कहा:
"धन्यवाद, राष्ट्रपति मुइज्जू। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए हार्दिक आभार। हम दोनों देशों के नागरिकों के हित के लिए मिलकर कार्य करते रहेंगे। आपको और मालदीव के हमारे मित्रों को आगामी उत्सवों की हार्दिक शुभकामनाएँ।"

@MMuizzu"

Thank you, President Muizzu.
Deeply appreciate your warm greetings and wishes on India's 77th Republic Day.

We will continue to work together for the benefit of both our peoples. Wishing you and our Maldivian friends a joyful festival season ahead.@MMuizzu https://t.co/Tzd0LhBHb6

- Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026

***

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2218958) आगंतुक पटल : 71
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on January 26, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on January 27, 2026 at 05:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]